
अफसरों को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: मिशन शक्ति 6.0 के तहत बेटियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की अनूठी पहल की गई। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर भिटौली निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। DM की कुर्सी पर बैठकर प्रिया ने जनसुनवाई की और 0 से 12 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्रिया द्विवेदी ने परसा गिदही निवासी कुसुमावती के अंश निर्धारण संबंधी प्रकरण में अनावश्यक देरी न करने और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित हल्का लेखपाल को निर्देशित किया। वहीं ग्राम पंचायत सुरहुरवा में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत पर जिला पंचायतराज अधिकारी को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार निचलौल को प्रभावी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल छात्रा का मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने प्रिया को शिकायतों को सुनने, तथ्यों को समझने, संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रकरण भेजने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। DM ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।
ये भी पढें
महराजगंज में सीधी बुवाई से प्रति हेक्टेयर हुआ 95.70 क्विंटल धान की उपज
जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति 6.0 के तहत शारदीय नवरात्र के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रिया द्विवेदी को एक दिन का DM बनाया गया। इसका उद्देश्य बेटियों को प्रशासनिक कार्यों से परिचित कराना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से बेटियों को जीवन में बेहतर करने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रिया कक्षा 12 में जीव विज्ञान की छात्रा हैं और भविष्य में नीट की तैयारी करना चाहती हैं।
DM ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और जिले का नाम रोशन करेंगी। प्रिया बोलीं, प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझने का मिला मौका जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में प्रिया द्विवेदी ने कहा कि एक दिन का जिलाधिकारी बनकर उन्हें प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिला। DM की कुर्सी पर बैठकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पूरी सुनवाई के दौरान उनका मार्गदर्शन किया और आत्मीयता के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और महिला कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थीम पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों की भूमिका से परिचित कराना, उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा
महराजगंज में सीधी बुवाई से प्रति हेक्टेयर हुआ 95.70 क्विंटल धान की उपज
लंका दहन के बाद रावण को पता चला हनुमान जी का रुद्रावतार रहस्य
कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार


One thought on “12 वीं की छात्रा प्रिया द्विवेदी बनी एक दिन की DM ,सुनीं फरियादें”
Comments are closed.