
अधिकारियों संग विसर्जन व्यवस्था का निरीक्षण
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत डंडा नहर के पास मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नौतनवां के उप जिलाधिकारी कुणाल ने आज मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उनके साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को जांचा परखा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
ये भी पढें
नेपाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिक काठमांडू में गिरफ्तार
प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आवागमन को सुचारु रखने पर खास ध्यान दे रहा है। पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन का प्रयास है कि विसर्जन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित माहौल में धार्मिक परंपरा निभा सकें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर
जनसमस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर है सपा : योगी
नेपाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिक काठमांडू में गिरफ्तार
मोदी और जयशंकर से मिलीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

