‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते के साथ-साथ कर्तव्य, वचन और विदाई की गहरी भावना को दर्शाया गया है।

मेकर्स इससे पहले लारा दत्ता को रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा को मंथरा के किरदारों में पेश कर चुके हैं। अब राजा दशरथ और भगवान राम के रिश्ते पर केंद्रित नए पोस्टर्स के जरिए फिल्म की भावनात्मक दुनिया की झलक दिखाई गई है।

ये भी पढें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पिता के आशीर्वाद और राम के कर्तव्य की झलक

पहले पोस्टर में राजा दशरथ राम को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। राम घुटनों के बल बैठकर अपने पिता के सामने मौजूद हैं। यह दृश्य पिता-पुत्र के बीच प्रेम, सम्मान और विश्वास को दर्शाता है। साथ ही, यह उस वचन और कर्तव्य की ओर भी संकेत करता है, जो आगे चलकर दोनों के जीवन की दिशा तय करते हैं।

दूसरे पोस्टर में राम नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की गंभीर रस्म निभाते दिखाई देते हैं। आसपास के हरे-भरे प्राकृतिक दृश्य और इस पल की गंभीरता कहानी के भावनात्मक पक्ष को उभारते हैं। यह पोस्टर राम के जीवन में आने वाले दुख, जिम्मेदारियों और त्याग की अनुभूति कराता है। मेकर्स ने पोस्टर्स साझा करते हुए लिखा, “वादे से बंधा हुआ पिता। कर्तव्य से बंधा हुआ बेटा। दोनों में से किसी को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।” इस कैप्शन ने पोस्टर्स में दिखाए गए पिता-पुत्र के रिश्ते को और भी भावुक बना दिया है।

ये भी पढें

शारदीय नवरात्रः इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ नहीं है प्रतिपदा का मुहुर्त, ये है बड़ी वजह

दमदार स्टारकास्ट के साथ दो भागों में आएगी फिल्म

‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दुनियाभर में रिलीज होने वाला है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। इसे आईमैक्स फॉर्मेट में भी पेश किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शारदीय नवरात्रः इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ नहीं है प्रतिपदा का मुहुर्त, ये है बड़ी वजह

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

 

 

 

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More