
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य सीमा मार्ग के साथ ही पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए SSB, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त कर रही हैं।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।
ये भी पढें
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने मीडिया को बताया कि आगामी पर्व को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के पगडंडी रास्तों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य
Gorakhpur शिक्षक MLC चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिए निर्देश


One thought on “दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच”
Comments are closed.