
हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक क्षेत्र में ऐसे ही खुले नाले में एक युवक गिर गया। नाले में युवक के पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसे निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चौक क्षेत्र के हेरिटेज अस्पताल के सामने शनिवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक नाले में गिरा पड़ा मिला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में युवक को गिरा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची आनन-फानन में दमकल कर्मियों को बुलाया और नाले से निकलवाकर युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर चौक के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद युवक की पहचान हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र स्थित बघौली निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र सियाराम के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक घूम-घूमकर कबाड़ बीनने का काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
25 वर्ष : लक्ष्य से आगे की एक कहानी
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें
Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन


One thought on “चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती”
Comments are closed.