
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Pharenda: कांग्रेस विधान मंडल दल के नए नेता और फरेंदा के लोकप्रिय विधायक विनोद चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में औपचारिक स्वागत किया गया और आशा व्यक्त की गई कि अब विधानसभा में महाराजगंज की समस्याओं को लेकर मुखर आवाज गूंजेगी।
विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि अभी तक महाराजगंज जनपद को कांग्रेस पार्टी में नेता विधान मंडल दल होने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था। वीरेंद्र चौधरी पहले कांग्रेस विधायक हैं जिनको पार्टी द्वारा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। इससे महाराजगंज जनपद का गौरव बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी में महाराजगंज की राजनीतिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
ये भी पढें
Gorakhpur शिक्षक MLC चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिए निर्देश
वीरेंद्र चौधरी का स्वागत करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने कहा कि आज फरेंदा विधायक के इस पद पर आसीन होने से पूरे गोरखपुर मंडल में विपक्ष को ताकत मिली है जिसका इस्तेमाल सदन से लेकर सड़क तक करके सरकार के जन विरोधी नीतियों का विरोध करके दिया जाएगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव जयंती मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामनारायण चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह जिला महासचिव हनुमान कनौजिया, अमर मणि पासवान , गौतम शर्मा लक्ष्मी कांत तिवारी, प्रेम जायसवाल, संतोष जायसवाल, महेंद्र कुमार, जमील अहमद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Gorakhpur शिक्षक MLC चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिए निर्देश
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ट्रेनें रद्द और मेट्रो स्टेशन बंद, दीपके की दो टूक
यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत


One thought on “वीरेंद्र चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत”
Comments are closed.