
ए अहमद सौदागर
Lucknow: ANTF यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।
ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 220 रुपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक शनिवार को उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदायूं जिले अलापुर मियाऊ रोड होते हुए कुछ तस्कर अवैध अफीम लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल रसरविन्द्र चौधरी, कांस्टेबल नीरज चौधरी, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल रिजवाना के अलावा स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुंडू और सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी अजय कुमार व मुख्य आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र स्थित कुन्दन नंगला गांव निवासी धर्मवीर सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश व बिहार राज्य के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित वजीरगंज गांव निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र स्व अनिल विश्वकर्मा बताया।
ये भी पढें
ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार राज्य के गया के रहने वाला जो बड़ा सप्लायर है और वह पेशे से डॉक्टर है। उसी के इशारे पर इस गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ट्रेनें रद्द और मेट्रो स्टेशन बंद, दीपके की दो टूक
देश में गृहयुद्ध की बात करने वाले कथित नेटवर्क पर उठे सवाल
DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन
देश में गृहयुद्ध की बात करने वाले कथित नेटवर्क पर उठे सवाल

