
Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।
टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों की तैयारियों को लेकर खास रणनीति पर काम कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक फर्स्ट-क्लास मैच खेलने के लिए कह सकता है।
गिल और राहुल अपनी-अपनी टीम के लिए खेल सकते हैं
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट में उतरने का मौका होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल पंजाब और केएल राहुल कर्नाटक की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं।
दोनों खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद से मैच अभ्यास काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, खिलाड़ियों को रणजी में उतारने का फैसला उनके वर्कलोड और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इसके लिए BCCI की मेडिकल टीम की मंजूरी भी महत्वपूर्ण होगी।
बुमराह की वापसी पर भी नजर
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की योजना सामने आई है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बुमराह को रेड-बॉल क्रिकेट का पर्याप्त अभ्यास मिले। बुमराह गुजरात की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकते हैं।
ये भी पढें
सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या
इसके अलावा उनके लिए इंडिया ए के मुकाबले का विकल्प भी खुला हो सकता है। वहीं, चयनकर्ताओं की नजर आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी पर भी रहेगी। दोनों खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद वापसी कर चुके हैं और टेस्ट टीम के लिए महत्वपूर्ण विकल्प माने जा रहे हैं।
2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया था झटका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2024 में भारत में खेली गई थी। तीन मैचों की उस सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।
यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि भारत ने पहली बार घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई थी। ऐसे में आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर भारतीय टीम किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती।
WTC में दोनों टीमों की स्थिति
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होंगे। मौजूदा स्थिति में भारत 11 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और दो ड्रॉ के साथ 51.52 प्रतिशत जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।
वहीं न्यूजीलैंड छह टेस्ट में चार जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 72.22 प्रतिशत जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करना जरूरी है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम रहने वाली है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या
पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व
सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान
‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान
आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?


One thought on “शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान”
Comments are closed.