
Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से फंदे के सहारे लटके हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना हरसिद्धि पुलिस को दी। शुरुआती दौर में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी पहचान हरसिद्धि पकड़िया गांव के रहने वाले भोला बैठा और सफीना खातून के रूप में बताई गई।
ये भी पढें
दोपहर से घर से गायब थे दोनों
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भोला बैठा, पकड़िया निवासी योगेंद्र बैठा का पुत्र था। वहीं मृतका की पहचान सनाल्लाह मियां की पत्नी सफीना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार दोपहर के बाद से अपने-अपने घर से लापता थे। परिजनों ने दोनों की तलाश भी की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा है।
ये भी पढें
IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन
FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
DSP ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
DSP कुमारी प्रियंका के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि FSL टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन
परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि
दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


One thought on “मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव”
Comments are closed.