एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब BCCI ने टीम के लिए अलग से रहने की व्यवस्था करने का फैसला किया है।

खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर BCCI ने उठाया कदम

एशियन गेम्स के आयोजकों की ओर से भारतीय टीम के लिए नागोया में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, वहां खिलाड़ियों को अपने क्रिकेट किट बैग रखने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद BCCI ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुरुष क्रिकेट टीम के ठहरने की व्यवस्था अपने हाथों में ले ली।

इससे पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम के ठहरने की व्यवस्था को लेकर कहा था कि यह बहुत हाई-स्टैंडर्ड नहीं है, लेकिन संतोषजनक है। हालांकि, बाद में खिलाड़ियों की सुविधाओं से जुड़ी चिंताएं सामने आने के बाद बोर्ड ने अलग इंतजाम करने का फैसला किया।

टीम इंडिया की किट को लेकर भी परेशानी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ ठहरने की व्यवस्था ही चर्चा का विषय नहीं बनी है। टीम के कुछ सदस्यों को अभी तक सही साइज की आधिकारिक किट नहीं मिल पाई है। ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की आधिकारिक किट का सप्लायर JSW है।

ये भी पढें

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

टीम इंडिया की किट को लेकर BCCI और JSW के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, किट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया गया है, हालांकि कुछ खिलाड़ी अभी भी अपनी किट का इंतजार कर रहे हैं।

एशियन गेम्स में दो अलग जर्सी में खेलेगी टीम

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम दो अलग-अलग जर्सी में मुकाबले खेलेगी। 22 सितंबर को जापान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अपनी नियमित टी20 जर्सी में नजर आएगी। वहीं, 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम एशियन गेम्स की आधिकारिक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी।

किट विवाद के कारण बदला भारतीय दल का फ्लैग बियरर

आधिकारिक किट से जुड़ी परेशानी का असर भारतीय दल के फ्लैग बियरर पर भी पड़ा है। दो बार एशियन गेम्स में शॉट पुट का खिताब जीत चुके तेजिंदर पाल सिंह तूर को ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया था। लेकिन आधिकारिक ट्रेनिंग किट नहीं मिलने के कारण वह त्सुकूबा से नागोया नहीं पहुंच सके।

इसके बाद उनकी जगह कबड्डी स्टार पवन सहरावत को भारतीय दल का पुरुष फ्लैग बियरर बनाया गया है। वहीं, महिला वर्ग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम की एंट्री से पहले सामने आई ये व्यवस्थागत परेशानियां अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार

अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार

आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

 

 

Spread the love

Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More