
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर BJP की सरकार ने देश के व्यापारियों और ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को एक बुरा तोहफा दिया है जिसके रूप में आने वाले दिनों में कोई भी UPI से 2000 रुपए या ऊपर के भुगतान पर ₹33 से लेकर ₹300 तक का सर चार्ज अलग से लिया जाएगा इसी के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महाराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन महाराजगंज मुख्यालय स्थित उद्योग चौराहा से आरंभ होकर सक्सेना चौक पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गया।
सभा संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा 2014 में जब भाजपा की सरकार आई थी तो उसने किसानों, मजदूर साथियों, गरीबों नौजवानों, व्यापारियों से अच्छे दिनों का वादा किया था। पर आज देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। क्या यही भाजपा सरकार के यही अच्छे दिन हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला तथा जुलूस का प्रबंधन पूरी तरह जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह द्वारा किया गया।
ये भी पढें
बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा की आज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के डर के मारे मोदी की सरकार ने किसान के हितों की अनदेखी करते हुए एक बहुत ही बुरा फैसला किया है। इसके लागू होने पर भारत का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने कहा कांग्रेस पार्टी इस यूपीआई के सर चार्ज को समाप्त करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी और जब तक यह सर्कुलर वापस नहीं लिया जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
ये भी पढें
AI+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1,000+ सर्विस सेंटर का होगा नेटवर्क
कार्यक्रम में अन्य के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवपूजन, नूर आलम, अनुसूचित जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, जिला महासचिव बख्शीश अली, मोहम्मद गनी, अफजल अब्बासी, अकील अहमद ,अफजाल अंसारी, युनुस अंसारी, प्रमोद पांडे, अजय कुमार द्विवेदी,नरेंद्र सिंह , विधि नारायण वर्मा, ध्यानचंद सहानी, घनश्याम गुप्ता, शेष मणि गुप्ता, विराज वीर अभिमन्यु, अमरजीत निषाद ,अमरमणि पासवान, सोनू प्रसाद, गोविंद प्रसाद, संदीप तिवारी, अरविंद कुमार, राहुल शर्मा, जमील अहमद ,महेंद्र कुमार, रामराज पासवान , राम किशोर पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंबे जुलूस और विरोध सभा में भाग लिया और मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े आर. माधवन, नए ब्रांड कैंपेन का आगाज
ब्रिटेन के ऐतिहासिक किले पर पाकिस्तानी झंडे का विवाद


One thought on “UPI के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन”
Comments are closed.