छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा
Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसी बीच फिल्म के नए गाने ‘छठी मईया’ की झलक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गाने के टीजर में तमन्ना भाटिया को छठ पूजा की परंपरा निभाते हुए बेहद श्रद्धा और भावनाओं के साथ दिखाया गया है।
लाल साड़ी में नजर आईं तमन्ना, पानी में बैठकर की पूजा
मेकर्स की ओर से जारी किए गए छोटे से टीजर में तमन्ना लाल साड़ी पहने नजर आती हैं। वह पानी में बैठकर छठ पूजा करती दिखाई देती हैं। उनके चेहरे के भाव और पूजा का माहौल फिल्म के आध्यात्मिक पक्ष की झलक देता है। इस दृश्य के जरिए मेकर्स ने छठ पर्व की परंपरा और उससे जुड़ी आस्था को फिल्म की कहानी के साथ जोड़ने की कोशिश की है।
देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी
गाने की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने कहा कि इस गीत और दृश्य ने उन्हें छठ पूजा से जुड़ी पुरानी यादों की याद दिला दी।
विशाल मिश्रा ने दी आवाज और संगीत
‘छठी मईया’ को मशहूर गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही गाने का संगीत भी तैयार किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। यह भोजपुरी रंग वाला भक्ति गीत फिल्म की कहानी के लोककथा और आध्यात्मिक संसार का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।
बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार
फिल्म के रोमांटिक ट्रैक के बाद अब ‘छठी मईया’ के जरिए दर्शकों को इसकी कहानी के एक अलग और आध्यात्मिक पक्ष की झलक मिल रही है। गाने में छठ की परंपरा को सिर्फ बैकग्राउंड के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में पेश किया गया है।
शूटिंग से पहले तमन्ना ने समझी छठ की परंपरा
तमन्ना भाटिया ने गाने की शूटिंग से पहले छठ पूजा की परंपराओं को समझने पर खास ध्यान दिया। उन्होंने बिहार और पटना में इस पर्व को मनाने के तरीके और इससे जुड़ी आस्था को जानने की कोशिश की। अभिनेत्री के मुताबिक, छठ से जुड़ी लोगों की श्रद्धा और इस पर्व की ताकत को समझना उनके लिए खास अनुभव रहा।
तमन्ना का कहना है कि वह चाहती थीं कि पर्दे पर छठ पूजा को केवल एक फिल्मी गीत के रूप में न दिखाया जाए, बल्कि इससे जुड़ी भावनाओं और परंपरा को भी पूरी गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया जाए।
लोककथा और फैंटेसी से जुड़ी है ‘द वन’ की कहानी
‘The One’भारतीय लोककथाओं को फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर के साथ बड़े पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की दुनिया को ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नाम की कॉमिक बुक के जरिए भी विस्तार दिया जा रहा है। इससे दर्शकों को फिल्म के लोककथा आधारित संसार को समझने का मौका मिलेगा।
‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रोमांस के साथ फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने को मिलेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
भारत दौरे पर इस्माइली इमाम, जयशंकर से की मुलाकात
मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन व्हाइट हाउस की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव
हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC
अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

One thought on “‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा”
Comments are closed.