क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

 चोरी और जेब काटने वाले गिरोह का राजफाश, सरगना सहित पांच पकड़े गए

घटना में इस्तेमाल स्कूटी व चोरी किए गए एक लाख चौबीस हजार सात सौ रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : यूपी के अलावा मुंबई, नासिक व अहमदनगर एवं दिल्ली में आटो रिक्शा, ई-रिक्शा में सवार होकर यात्रियों का ध्यान भटकाकर चोरी तथा जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश कर लखनऊ की क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को सरगना सहित पांच हाईटेक चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

 

पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी व एक लाख चालीस हजार सात सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।

गिरोह आटो रिक्शा, ई-रिक्शा में बैठकर यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनके सामान चोरी करने के साथ मौका मिलते ही जेब काट कर भाग निकलते हैं।

ये भी पढें

सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी

पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम महाराष्ट्र के अहमदनगर अहिल्या नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सुधाकर तिजोरे पुत्र स्व सुधाकर तिजोरे, सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित भरूआ गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता, महाराष्ट्र नासिक निवासी कुनाल विलास सिरसाठ पुत्र विलास सिरसाठ, मुंबई के तिलक नगर कुर्ला निवासी 25 वर्षीय जावेद अख्तर पुत्र शमशुद्दीन व गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित बेलवा बनघुसरा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र जगदीश जायसवाल बताया।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना संदीप सुधाकर है जबकि सहयोग करने वाला जावेद अख्तर है।

ऐसे देते थे घटनाओं को अंजाम

पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और संगठित गिरोह बनाकर हवाई जहाज से सफर कर यूपी के अलग-अलग जिलों के अलावा मुंबई, नासिक, अहमदनगर सहित कई राज्यों में घूम-घूमकर जेब काटने एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो रेलवे स्टेशनों के आसपास तथा ट्रेनों के जनरल डिब्बों में सहयात्री बनकर यात्रियों के बीच बैठ जाते थे और मौका मिलते यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनकी जेब काटकर भाग निकलते हैं।

यही नहीं शातिर गिरोह आटो रिक्शा व ई-रिक्शा में सवार होकर यात्रियों का ध्यान भटकाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट कर भाग निकलते हैं। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह लोग चोरी की रकम महंगे मकानों में रहते थे और शहर बदलने के लिए हवाई जहाज से सफर करने की बात स्वीकार किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी

जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी

वनतारा का बड़ा कदम, लाओस में बीमार हाथियों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट

गाजीपुर में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन, 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

 

 

One thought on “क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी”

Comments are closed.

Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More
Crime News

बीकेटी: बहू की हत्या में नामजद सास रानी गिरफ्तार

इससे पहले बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है सलाखों के पीछे दहेज की मांग को लेकर दहेजलोभियों ने दिया था घटना को अंजाम कोटवा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत के मामले में फरार […]

Read More