मौलाना तकीर रजा को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Prayagraj

Prayagraj: बरेली हिंसा मामले में जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए ‘सर तन से जुदा’ जैसे नारे को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के नारे की तुलना ‘जय श्री राम’, ‘अल्लाहू अकबर’ या अन्य धार्मिक उद्घोषों से नहीं की जा सकती।

जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की अदालत ने कहा कि ‘सर तन से जुदा’ जैसा नारा कानून के शासन, देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए चुनौती पैदा करने वाला है। अदालत ने यह भी माना कि धार्मिक या राजनीतिक हितों के लिए भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ये भी पढें

सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता

जमानत देने से अदालत ने किया इनकार

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 21 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, हालांकि अभी आरोप तय नहीं हुए हैं। मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करना उचित नहीं माना और याचिका खारिज कर दी।

‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के दौरान जुटी थी भीड़

मामला सितंबर 2025 में बरेली में हुई हिंसा से जुड़ा है। आरोप है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में एकत्र होने की अपील की थी। यह आह्वान ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में किया गया था। उस समय प्रशासन की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बाद में भीड़ ने मार्च निकालने की कोशिश की।

ये भी पढें

ताव में तावड़े, बिना नेतृत्व को बताये चुनाव लड़ने की होडिंग्स लगी मिली तो पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

पुलिस पर पथराव और तेजाब की बोतलें फेंकने का आरोप

अदालत के समक्ष रखे गए रिकॉर्ड के मुताबिक, भीड़ और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के बाद स्थिति हिंसक हो गई। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया गया और तेजाब से भरी बोतलें भी फेंकी गईं। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप भी सामने आए। घटना में कुछ पुलिस अधिकारियों के घायल होने की बात कही गई है। हाई कोर्ट ने कहा कि प्रशासन से अनुमति लिए बिना बड़ी सभा आयोजित करना और पुलिस की रोक के बावजूद भीड़ का आगे बढ़ना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। अदालत ने धार्मिक नारों के बीच अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘जय श्री राम’, ‘अल्लाहू अकबर’ और ‘जो बोले सो निहाल’ जैसे धार्मिक उद्घोषों को ‘सर तन से जुदा’ जैसे हिंसा की धमकी वाले नारे के समान नहीं माना जा सकता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ताव में तावड़े, बिना नेतृत्व को बताये चुनाव लड़ने की होडिंग्स लगी मिली तो पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

 

 

 

One thought on “मौलाना तकीर रजा को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

ससुर की हत्या का राज खुला, करोड़पति बहू का था नौकर से कनेक्शन

21 दिन की कॉल हिस्ट्री ने पलटी पूरी कहानी Kanpur businessman murder case: कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या के बाद पुलिस ने परिवार, पुराने कर्मचारियों और संदिग्धों के मोबाइल संपर्कों की जांच शुरू की। इसी दौरान हत्या से पहले के 21 दिनों की […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता

Maharajganj बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? पुलिस नहीं सुधरी तो सीएम से करेंगे लिखित शिकायत- जीतेंद्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवां में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

ताव में तावड़े, बिना नेतृत्व को बताये चुनाव लड़ने की होडिंग्स लगी मिली तो पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

चर्चा है कि तावड़े से भी ज्यादा खतरनाक संतोष का सोंटा है! Lucknow : विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा नेतृत्व लगातार सक्रिय हो रहा है। सरकार और संगठन में बैठे जिम्मेदार इसकी तहकीकात कर रहे हैं कि पिछले दिनों अभियानों और प्रवास कार्यक्रम में किसने-किसने पूरा योगदान देने में आनाकानी की है। जिनके योगदान […]

Read More