Maharajganj बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों?
पुलिस नहीं सुधरी तो सीएम से करेंगे लिखित शिकायत- जीतेंद्र
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवां में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल उठाया।
जीतेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है।
ये भी पढें
ताव में तावड़े, बिना नेतृत्व को बताये चुनाव लड़ने की होडिंग्स लगी मिली तो पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवां कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
श्री जायसवाल ने कोल्हुई और नौतनवां थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता।
ये भी पढें
उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है।
जीतेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद
3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

One thought on “सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता”
Comments are closed.