AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

jioooooooooooooooooo

10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखा पत्र, अगले दशक की दिशा बताई
मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

Mumbai, September 5, 2026: AI : कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर अगले एक दशक में जियो का फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले जाने की तैयारी भी कर रही है। जियो के 10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखे पत्र में चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के अगले दौर का यही रोडमैप सामने रखा है।

आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब टेलीकॉम से काफी आगे बढ़ चुकी है। कंपनी कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल प्रोडक्ट्स, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और AI के क्षेत्र में अपनी टेक्नोलॉजी बना रही है। अगला लक्ष्य इन टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर भारतीयों तक पहुंचाने के साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में भी ले जाना है।

AI को उन्होंने आने वाले दौर की बड़ी ताकत बताया। उनके मुताबिक AI लोगों और कारोबार के काम करने, नई चीजें बनाने और समस्याओं को हल करने का तरीका बदल देगा। जियो इसी बदलाव के लिए अपनी टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।

आकाश का यह संदेश ऐसे समय आया है जब जियो अपने अगले कॉरपोरेट चरण की ओर बढ़ रही है। कंपनी की लिस्टिंग की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। हालांकि कर्मचारियों के नाम लिखे इस पत्र का मुख्य जोर IPO के बजाय अगले दशक की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल महत्वाकांक्षाओं पर रहा।

पत्र में आकाश ने जियो की दस साल की यात्रा का श्रेय कर्मचारियों को भी दिया। उन्होंने कहा कि जियो की कहानी सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि उन लोगों की है जिन्होंने चुनौतियां स्वीकार कीं और ग्राहक को केंद्र में रखकर काम किया।

आकाश अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने जियो की यात्रा को संभव बनाने के लिए उनके विजन और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। आकाश ने कहा कि पहले दशक में गर्व करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BBD में उफनाए गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की डूबकर मौत

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल

जौहर विवाद में स्वरा भास्कर पर बरसीं मैथिली ठाकुर, दिया बड़ा बयान

हादसे के बाद टूटती है पुलिस-प्रशासन की नींद: कौशांबी ही नहीं बहुत पहले से बारूद के ढेर पर हैं यूपी के कई जिले 

 

One thought on “AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप”

Comments are closed.

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Business

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये […]

Read More
Gold Silver Price Today
Business

सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए एक बार फिर बाजार से अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,60,900 रुपये के […]

Read More