स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर मैथिली ठाकुर का पलटवार
Maithili Thakur Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म पद्मावत में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने भी स्वरा के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें पहले इतिहास और जौहर की पूरी जानकारी हासिल करने की सलाह दी है।
मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जिस विषय की पूरी समझ न हो, उस पर टिप्पणी करने से पहले उसके बारे में पढ़ना जरूरी है। उन्होंने स्वरा के बयान को बेहद गलत और आपत्तिजनक बताया और कहा कि पहले इस विषय का पूरा अध्ययन करना चाहिए, उसके बाद ही अपनी बात रखनी चाहिए।
ये भी पढें
बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति
जौहर सीन पर स्वरा ने उठाए थे सवाल
स्वरा भास्कर ने एक कार्यक्रम में पद्मावत के जौहर दृश्य का जिक्र करते हुए कहा था कि इसे देखने के बाद वह काफी परेशान हुई थीं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर भी लिखा था। स्वरा ने सवाल उठाया था कि क्या महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न से बचने के लिए अपनी जान देना सम्मानजनक माना जाना चाहिए और क्या किसी पीड़िता को घटना के बाद जीवन जीने का अधिकार नहीं है।
पति फहाद अहमद ने किया समर्थन
स्वरा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया। अभिनेत्री ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत अनुवाद किया गया और उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा था। उनके पति फहाद अहमद ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्वरा का बचाव किया और आलोचकों को चुनौती दी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश
Teacher’s Day 2026: इन खास संदेशों से करें अपने गुरु का सम्मान
BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 23,900 के करीब; सेंसेक्स में 362 अंकों की तेजी
बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति
