BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया

India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।

‘सुजुकी कप’ के नाम से होने वाला यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस खास मुकाबले की घोषणा जापान क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने की है।

एशियन गेम्स से पहले खास मुकाबला

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के लिए जापान का दौरा करेगी। इससे पहले जापान के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमों में शामिल भारत की जापान में मौजूदगी से वहां क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढें

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

जापान क्रिकेट एसोसिएशन लंबे समय से देश में क्रिकेट के विकास पर काम कर रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला जापानी खिलाड़ियों और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है।

‘Sport 75’ पहल का हिस्सा है मैच

भारत-जापान का यह मुकाबला ‘Sport 75’ पहल का पहला कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य खेलों के जरिए दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क, सहयोग और रिश्तों को मजबूत करना है। इस पहल के जरिए भारत और जापान के बीच खेल संबंधों को भी नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुकाबले को भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि जापान में भारतीय टीम का खेलना क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने का शानदार मौका है। वहीं, जापान क्रिकेट एसोसिएशन के CEO नाओकी मियाजी ने भारतीय टीम की मेजबानी को ऐतिहासिक क्षण बताया और क्रिकेट प्रशंसकों से मुकाबले का हिस्सा बनने की अपील की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

व्य़ंग्यः UP विधानसभा में कोठा, कोठे में टल्‍ली पत्रकार पान भंडार

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

जन्माष्टमी पर मथुरा यात्रा टली, स्वास्थ्य कारणों से नहीं जाएंगे महंत नृत्य गोपाल दास

 

One thought on “BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया”

Comments are closed.

Sports

उम्र की गड़बड़ी का खुलासा, BCCI ने रोहित यादव पर लगाया दो साल का प्रतिबंध

उम्र में हेराफेरी पड़ी भारी Rohit Yadav BCCI Ban: उम्र से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर कड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड ने उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। रोहित हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम का […]

Read More
Duleep Trophy
Sports

तिलक वर्मा के सामने दोहरी चुनौती, दलीप ट्रॉफी फाइनल के साथ अफगानिस्तान T20I पर नजर

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा अब टूर्नामेंट के फाइनल में भी अपनी टीम की अगुवाई करना चाहते हैं। साउथ जोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। अब साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से […]

Read More
Sports

वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेंगे कमान

वेस्टइंडीज सीरीज के बीच बड़ा फैसला VVS Laxman Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को एक बार फिर टीम इंडिया की कोचिंग की अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। BCCI ने आगामी एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाने का फैसला किया है। […]

Read More