KGMU में गिरी दीवार, ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से अफरा-तफरी

15 से ज्यादा ऑपरेशन टले, अब शनिवार को होंगे

KGMU Lucknow :  KGMU के ट्रॉमा सेंटर के पास जमीन धंसने से दीवार ढह गई, जिससे पास में लगी लिक्विड ऑक्सीजन की पाइपलाइन टूट गई। इस भयावह हादसे से शताब्दी भवन के कई वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती चल रहे मरीजों को सांसें अचानक उखड़ने लगी। हादसे पैदा हुए हालात से डॉक्टर और कर्मचारी सकते में आ गए। आनन-फानन में मरीजों की हालत संभालने के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर आपूर्ति बहाल की गई। तब जाकर मरीजों और तीमादारों के साथ डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

ऑक्सीजन आपूर्ति हुई ठप

घटना बुधवार की सुबह घटित हुई। ट्रॉमा के पास जमीन धंसने से दीवार गिर गई। इससे दीवार पास लगे लिक्विड ऑक्सीजन की पाइप लाइन टूट गई। ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने से शताब्दी भवन के कई वार्डों में कुछ देर के लिए अफरातफरी के हालात पैदा हो गये। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की हालत बिगड़ने की आशंका से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तत्काल सक्रिय हुए। इसी दौरान दीवार गिरने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मरीजों को सिलेंडर के जरिये ऑक्सीजन दी गई। समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था होने से मरीजों की जान बच सकी।

15 से अधिक ऑपरेशन टले

ऑक्सीजन संकट का असर इलाज पर भी पड़ा। ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने के कारण 15 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके। इन मरीजों के ऑपरेशन अब शनिवार को कराने की तैयारी है। सामान्य तौर पर शनिवार को KGMU में इमरजेंसी को छोड़ बाकी ऑपरेशन थिएटर बंद रहते हैं। मरीजों के ऑपरेशन टलने से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस बार शनिवार को ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जाएंगे।

ऑक्सीजन पाइपलाइन की जा रही दुरुस्त

KGMU डॉ. केके सिंह ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त ऑक्सीजन पाइपलाइन को ठीक करने और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करने के बाद ही ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरीजों के टले ऑपरेशन शनिवार को कराकर बैकलॉग खत्म करने की तैयारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद

जन्माष्टमी स्पेशल पंचामृत: दही-दूध समेत इन पांच चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत

सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त – DIG का दौरा

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनें सूर्यकुमार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

 

 

Spread the love

One thought on “KGMU में गिरी दीवार, ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से अफरा-तफरी”

Comments are closed.

Mathura
Uttar Pradesh

यूपी को संभावना वाला प्रदेश बनाएं – बोले CM योगी

Mathura: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार ने प्रदेश की चुनौतियों को समस्या मानकर उनसे पीछे हटने के बजाय उनमें विकास की संभावनाएं तलाशीं। मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ के मंच से उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदलने की दिशा में काम किया है। उनके […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्माष्टमी की रात 500 ड्रोन आसमां पर दिखायेंगे कृष्ण लीलाएं

Shri Krishna Janmashtami 2026 : श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित जनपद के प्रमुख देवालयों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल (4 सितंबर) को धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर परंपरागत श्रीकृष्ण लीलाओं का कलाकारों द्वारा ब्रज की परंपराओं के साथ मंचन हो रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु जन्मस्थान सहित अन्य मंदिरों […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद

पुलिस, कस्टम और SSB की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत यह […]

Spread the love
Read More