राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन नए ट्रस्टियों की नियुक्ति

kaise puche

Ayodhya: राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कामकाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को तीन नए सदस्यों को ट्रस्टी नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए ट्रस्टियों में दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद की निर्मला यादव का नाम शामिल है।

अयोध्या में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान इन नियुक्तियों पर फैसला लिया गया। बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी में आयोजित की जा रही है। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

ये भी पढें

BBU में स्वदेशी व्यापारी कुंभ कल तीन सितंबर को

अशोक सिंघल से भी जुड़ा है नाम

नए ट्रस्टियों में शामिल महेश भागचंदका को लेकर भी चर्चा है। रिपोर्टों के मुताबिक, उनका संबंध विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के परिवार से बताया जा रहा है। राम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे में भागचंदका की ट्रस्ट में नियुक्ति को भी अहम माना जा रहा है। वहीं, मदन मोहन पांडे अयोध्या से और निर्मला यादव शिकोहाबाद से संबंधित हैं। तीनों की नियुक्ति के साथ ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में नए सदस्यों को शामिल किया गया है।

पहले CEO की नियुक्ति पर भी नजर

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सिर्फ नए ट्रस्टियों की नियुक्ति ही चर्चा का विषय नहीं है। ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के नाम को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद है। CEO की भूमिका मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक और संचालन से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण होगी। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक समन्वय और रोजमर्रा के ऑपरेशनल कार्यों की निगरानी जैसी जिम्मेदारियां इस पद से जुड़ी होंगी।

ये भी पढें

सोना-चांदी में निवेश होगा आसान, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने शुरू किया ‘शगुन SIP’

ट्रस्ट की ओर से CEO के नाम की औपचारिक घोषणा बैठक के दौरान या इसके बाद किए जाने की संभावना है। इस पद को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है और अब ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में इसे महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

कई अन्य पदों पर भी हो सकती है चर्चा

बैठक में ट्रस्ट के अन्य रिक्त पदों को भरने और संगठनात्मक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। राम मंदिर के निर्माण और मंदिर परिसर के विस्तार के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में ट्रस्ट के स्तर पर जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

माता सीता से जुड़ी है कमरछठ की यह मान्यता, देवधान के चावल से तैयार हुआ था प्रसाद

सोना-चांदी में निवेश होगा आसान, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने शुरू किया ‘शगुन SIP’

पुरी जगन्नाथ धाम में राज्य सरकार बनायेगी अपना गेस्ट हाउस

 

 

Spread the love

2 thoughts on “राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन नए ट्रस्टियों की नियुक्ति”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Bhanu Saptami 2026
homeslider Religion

भानु सप्तमी कल: जानें सूर्य देव की पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का एक अत्यंत पवित्र और फलदायी दिन माना जाता है। जब भी हिंदू पंचांग की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उस अद्भुत संयोग को ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है (चूंकि ‘भानु’ सूर्य देव का ही एक नाम है)। इसे ‘सूर्य […]

Spread the love
Read More
Ramayan Katha
homeslider Religion

मंथरा ने क्यों दिलाया था राम को वनवास? जानिए पूर्व जन्म की कथा

Ramayan Katha: रामायण में मंथरा का नाम आते ही उस दासी की छवि सामने आती है, जिसने कैकेयी के मन में ऐसा विचार डाला कि भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास मिला और भरत के लिए राजगद्दी की मांग उठी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मंथरा ने आखिर श्रीराम के प्रति विरोध का […]

Spread the love
Read More