मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

Lucknow

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं, शराबी बता झाड़ा पल्ला

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow: मलिहाबाद क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह भुलसी गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक शुक्रवार से लापता था। स्थानीय लोग युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढें

The Paradise: नानी और कीर्ति सुरेश की एनर्जी ने मचाया धमाल, ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज

मलिहाबाद क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी कृष्ण कुमार का 25 वर्षीय बेटा विकास शुक्रवार से लापता था। बताया जा रहा है कि घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे कि रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन कर रही थी कि अपने बेटे की तलाश में भटक रहे घरवाले भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपने बेटे विकास के रूप में की।

ये भी पढें

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

घरवाले और स्थानीय लोग विकास की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ए अहमद सौदागर Lucknow: डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में DCP पूर्वी डॉ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

भाजपा नेता नीरज गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

ए अहमद सौदागर Lucknow:  गौतम पल्ली मार्ग पर कैबिनेट मंत्री एवं राज्य सभा सांसद धर्मपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज गुप्ता की मौजूदगी में एक अहम बैठक की गई। बताया गया कि यह बैठक स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट के देखरेख में की गई। ये भी पढें यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम इस मौके पर […]

Spread the love
Read More