चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया

ए अहमद सौदागर

Independence Day: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया और पूरे चिनहट कस्बे में प्रभात फेरी निकाली।
इस दौरान कॉलेज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल की प्रबंधिका ने झंडारोहण किया।

 

इस मौके पर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालकर चिनहट कस्बा होते हुए कोतवाली परिसर में जाकर रूके जहां इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को सलामी देते हुए उनका हौसला अफजाई करते हुए दुआएं दी। इस दौरान बच्चों में स्वतंत्रता दिवस का जोश देखने लायक था। वहीं भारत माता की जय व बंदे मातरम के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत सुनाकर हर किसी का दिल जीत लिया।

 

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

झंडारोहण के बाद स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। झंडारोहण के बाद सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर इरम, अध्यापक राम तिलक यादव, कल्लू राम, रंजना, छवि के अलावा कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More