यमन में भारतीय दूतावास का सफल ऑपरेशन, 12 नाविकों की वतन वापसी

Return of 12 sailors from Yemenk

शाश्वत तिवारी

Return of 12 sailors from Yemenk:  युद्धग्रस्त यमन से एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय और खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के कूटनीतिक समन्वय से यमन में फंसे ‘MSV फ़ैज़ नूर ओलिया’ जहाज़ के 12 भारतीय क्रू सदस्यों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया है। संकट के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को यमन के अदन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया है।

यमन में भारतीय दूतावास (रियाद स्थित भारतीय दूतावास द्वारा संचालित) ने ‘एक्स’ पर लिखा यमन के अधिकारियों के साथ मिलकर, भारत के दूतावास ने एमएसवी फ़ैज़ नूर ओलिया के 12 क्रू सदस्यों को सफलतापूर्वक वापस लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। क्रू सदस्य आज सुबह अदन एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गए। हम सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं और क्रू सदस्यों की भारत वापसी की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो, इसकी कामना करते हैं।

ये भी पढें

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के झंडे वाला यह व्यावसायिक जहाज़ हाल ही में यमन के तट के पास एक हमले की चपेट में आ गया था। जहाज़ पर हमले की सूचना मिलते ही नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए थे। जहाज़ पर मौजूद तमाम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर थी और रियाद स्थित भारतीय दूतावास लगातार इस पूरी स्थिति, क्रू सदस्यों की सुरक्षा और उनकी तत्काल वापसी से जुड़ी स्थिति पर बेहद बारीकी से नज़र रख रहा था।

यमन में सुरक्षा की कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यमन प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय कूटनीतिक तालमेल बैठाया, जिससे यह जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। हमले का शिकार हुए जहाज़ से सभी क्रू सदस्यों को न सिर्फ सुरक्षित निकाला गया, बल्कि अदन में उनके ठहरने, खाने-पीने और यात्रा से जुड़े सभी दस्तावेज़ों को भी तेजी से पूरा कराया गया। वतन वापसी की उड़ान भरते समय सभी क्रू सदस्यों ने भारत सरकार और दूतावास के अधिकारियों का तहे दिल से आभार जताया। यह सफल ऑपरेशन एक बार फिर साबित करता है कि दुनिया के किसी भी कोने में यदि कोई भारतीय नागरिक संकट में फंसता है, तो भारत की ‘संकटमोचक’ कूटनीति पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो जाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

सुखबीर बादल पर फिर हमला, पहले गोली से बचे थे अब नांदेड़ में कृपाण से हुआ वार

UP में बदला मौसम, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

 

Spread the love

One thought on “यमन में भारतीय दूतावास का सफल ऑपरेशन, 12 नाविकों की वतन वापसी”

Comments are closed.

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More