सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में खुली विकास के दावों की पोल

Lucknow

आशियाना कॉलोनी की सड़कों पर हुए भारी जलभराव से लोग परेशान

Lucknow : सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी की सड़कों पर जगह जगह हुए भारी जलभराव ने विकसित विधानसभा के दावों की पोल खोल दी। सोमवार की सुबह सड़कों पर हुए भारी जलभराव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा।

यह भी पढें

प्रदेश की जनता BJP सरकार से निराश और नाराज: डिम्पल यादव

आशियाना चौराहे से खजाना चौराहे की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर इतना अधिक जलभराव हुआ कि लोगों को निकलने के लिए दूसरे मार्गो का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी प्रकार खजाना चौराहे से पखंडी पुल और साईं मंदिर जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भरा होने की वजह से लोगों का निकालन दूभर हो गया था। कुछ ऐसा ही हाल LDA सेक्टर L, I और H में भी दिखाई पड़ा।

WhatsApp Image 2026 08 04 at 11.09.38 AM
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित आशियाना कॉलोनी में भारी जलभराव

सेक्टर J की गलियों में भी काफी पानी भरा दिखी पड़ा। कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर दिखाई पड़ा। इस जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस जलभराव ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

प्रदेश की जनता BJP सरकार से निराश और नाराज: डिम्पल यादव

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार

नवोदय विद्यालय में लगा अदाणी फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप, छात्रों को मिली जांच और दवाइयाँ

 


 

Spread the love

2 thoughts on “सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में खुली विकास के दावों की पोल

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज

अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बार-बेंच के बिना अधूरी न्याय की परिकल्पना: न्यायमूर्ति गिरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सिविल कोर्ट परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि आज महराजगंज पहुंचे जहां अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘बार और बेंच’ न्यायिक व्यवस्था के आधार हैं। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More