बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार

Jail

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल

लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं,

जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं

राकेश यादव

jail : राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी जेलर के भरोसे चल रहा है। यह बात सुनने और पढ़ने के भले ही अटपटी लगे लेकिन सत्य है। यह सच विभाग में मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने के लिए चर्चित एआईजी जेल प्रशासन को दिखाई ही नहीं पड़ता है। ऐसा तब है जब आदर्श कारागार के बगल स्थित राजधानी की जिला जेल में चार जेलर तैनात कर रखे गए हैं। उधर इस गंभीर मसले पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

राजधानी की आदर्श कारागार प्रदेश की एकमात्र ऐसी जेल है जहां पर सिर्फ प्रदेश भर के चयनित सजायाफ्ता कैदियों को ही रखा जाता है। इस जेल में कैदियों के पुनर्वास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। सूत्र बताते है कि इस जेल में लंबे समय तक पहले किसी अधीक्षक की तैनाती नहीं की गई। लंबे समय तक इस जेल का अतिरिक्त प्रभार राजधानी की जिला जेल अधीक्षक के पास रहा। इस दौरान जेल में विशेष ड्यूटी लगाकर जेलर से काम कराया जाता रहा है। वर्तमान समय में इस जेल पर कोई जेलर ही तैनात नहीं है।

यह भी पढें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में योगी सरकार, मदरसों में उच्च शिक्षा पर लगेगी रोक

31 जुलाई को आदर्श कारागार में तैनात अधीक्षक MP सिंह सेवानिवृत हो गए। इस जेल में पिछले दो साल से कोई जेलर तैनात ही नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में इस जेल पर तैनात डिप्टी जेलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी अधीक्षक/जेलर बना रखा गया है। इस जेल में प्रदेश भर की जेलों के रजिस्टर, मुलाकात पर्ची, कूपन समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर इन्हें जेलों पर भेजा जाता है।

यह भी पढें

नवोदय विद्यालय में लगा अदाणी फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप, छात्रों को मिली जांच और दवाइयाँ

जेल में उद्योगों के उत्पादन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों का बजट आवंटित किया जाता है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल में डिप्टी जेलरों की बल्ले बल्ले हो गई है। अधीक्षक और जेलर का हिस्सा डिप्टी जेलर डकार रहे है। यह सच न तो विभाग के मुखिया और न ही शासन में बैठे आला अफसरों को दिखाई पड़ रहा है। उधर इस संबंध में जब लखनऊ जेल परिक्षेत्र के DIG रामधनी से बात की गई तो उन्होंने इसे शासन और मुख्यालय का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से ही मना कर दिया। विभाग ने वसूली के लिए चर्चित एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह तो फोन ही नहीं उठाते है।

हटाए गए डिप्टी जेलरों की जेल पर हुई पुनः वापसी

आदर्श कारागार में बीते दिनों डिप्टी जेलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह और अजीत सिंह ने जेल ने ही तैनात एक प्रशिक्षक की जमकर धुनाई कर दी थी। मामले की शिकायत विभागीय मंत्री से लेकर आयोग तक हुई। जांच में दोषी पाए गए दोनों डिप्टी जेलरों को हटा दिया गया था। ऊंची पहुंच और जुगाड के चलते हटाए गए दोनों डिप्टी जेलरों की जेल पर पुनः वापसी कर दी गई। इन दोनों डिप्टी जेलरों ने इन दिनों जेल में आतंक मचा रखा है। यह अधिकारी जेल के आवंटित बजट की बंदरबांट में जुटे हुए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में योगी सरकार, मदरसों में उच्च शिक्षा पर लगेगी रोक

भक्तों की मांग: चढ़ावा चोरी व NEET परीक्षा लीक के दोषियों को शीघ्र सजा मिले, अन्यथा जनता 2027 में जवाब देगी?

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज

अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बार-बेंच के बिना अधूरी न्याय की परिकल्पना: न्यायमूर्ति गिरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सिविल कोर्ट परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि आज महराजगंज पहुंचे जहां अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘बार और बेंच’ न्यायिक व्यवस्था के आधार हैं। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More