यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

Three mobile phones, eight bank passbooks

तीन मोबाइल फोन,आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो ATMकार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow Cyber ​​Fraud Gang: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध करने वाले गिरोह का खुलासा कर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर तीन जालसाजों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से तीन मोबाइल फोन, आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो एटीएम कार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एन टू मकान नंबर 579 निवासी 25 वर्षीय सैफ पुत्र मोइनुद्दीन, डीएसई 912 अलीगंज सेक्टर सी विकासनगर निवासी 25 वर्षीय रेहान खान पुत्र शकील अहमद व जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सरस्वती पुरम निवासी 26 वर्षीय नीरज शर्मा पुत्र रामलखन शर्मा बताया।

ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक इनका एक संगठित गिरोह है जो गिरोह के सरगना लक्ष्य यादव, हिमांशु यादव व आदर्श ठाकुर के साथ मिलकर जालसाजी की रकम को बैंक की मूल कापी उपलब्ध कराकर अलग-अलग राज्यों से बैंक खातों से जालसाजी की रकम जाता है जिसे नकदी धनराशि के रूप में नीरज शर्मा के जरिए से आगे भेजने की बात स्वीकार किया है।

यह भी पढें

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट का कहना है तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि सैफ, रेहान खान व नीरज शर्मा के खिलाफ अलग-अलग राज्यों तमिलनाडु से चार शिकायतें, बिहार से एक, कर्नाटक से एक, पश्चिम बंगाल से दो, केरल से एक, गुजरात से दो, तेलंगाना से एक, महाराष्ट्र से दो, यूपी से एक, हरियाणा से दो, ओडिशा से एक, पंजाब से एक व मध्य प्रदेश से एक सहित कुल 13 राज्यों से बीस से अधिक शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल दर्ज थी।

पकड़े गए आरोपी रेहान खान, सैफ व नीरज शर्मा एक साथ मिलकर अपने व अपने परिवार जनों के बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों की साइबर फ्राड की धनराशि को अपने खातों में लेकर अपना कमिशन काटकर चेक, एटीएम कार्ड द्वारा विड्राल करके नकद धनराशि को अबतक 1622999 रुपए गिरोह के सरगना तक पहुंचाने की बात स्वीकार किया है। ADCP पूर्वी का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद बढ़ी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

‘रामायण’ ट्रेलर का वर्ल्डवाइड क्रेज, 80 करोड़ व्यूज के आंकड़े ने मचाई हलचल

कैलाश की तरह पूजे जाते हैं नंदीराज

Spread the love

One thought on “यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार”

Comments are closed.

Akhilesh Yadav's Public Meeting
Politics Uttar Pradesh

जाट लैंड में अखिलेश को क्यों दो बार कैंसिल करना पड़ी जनसभा

अजय कुमार Akhilesh Yadav’s Public Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासत में जब भी मतों के ध्रुवीकरण और जातीय समीकरणों की बिसात बिछती है, तो केंद्र में ‘एम-वाई’ यानी मुस्लिम और यादव गठजोड़ सबसे मजबूत धुरी बनकर उभरता है। राज्य की लगभग 20 से 22 प्रतिशत मुस्लिम आबादी और तकरीबन सात से आठ प्रतिशत यादव मतदाताओं […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

BSP में उथल-पुथल, आकाश आनंद और दलित वोटरों पर सबकी नजर

संजय सक्सेना Akash Anand: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भीतर मचे घमासान से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर पार्टी का परंपरागत दलित वोट बैंक अब किस दिशा में जाएगा। मायावती ने तीन सितंबर 2026 को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More