टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना

अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी

राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपभोक्ता ने मामले की शिकायत करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढें

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राहक अच्युता नंद पाठक अपनी छोटी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने टिक्की का ऑर्डर दिया। आरोप है कि जब वे खाना खाने लगे तो टिक्की के अंदर एक काला कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल रेस्टोरेंट कर्मचारियों को बुलाकर कथित तौर पर दूषित खाद्य पदार्थ दिखाया।

ये भी पढें

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

ग्राहक का आरोप है कि मामले को गंभीरता से लेने के बजाय कर्मचारियों ने इसे मामूली बताते हुए टालने का प्रयास किया। इस पर ग्राहक ने नाराजगी जताई और रेस्टोरेंट की साफ-सफाई तथा खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठाए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) से रेस्टोरेंट का निरीक्षण कराने, खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

एलन मस्क को बड़ा झटका! 600 अरब डॉलर घटी संपत्ति, SpaceX और Tesla की गिरावट बनी वजह

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

115 kg की कांवड़ में मां-चाची को बैठाकर निकले यशवीर, लोग बोले- कलयुग के श्रवण कुमार

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, अमित शाह बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान अतुलनीय

One thought on “टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More