भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की चर्चा, Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Pakistan Gen Z Movement

Pakistan Gen Z Movement : भारत में जंतर-मंतर से शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अनोखा विरोध प्रदर्शन अब पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के युवाओं, खासकर Gen Z, ने इस आंदोलन से प्रेरणा लेते हुए अपने देश में भी भ्रष्टाचार और व्यवस्था की खामियों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे एक प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान’ नाम दिया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि वे भारत के जंतर-मंतर जैसे शांतिपूर्ण आंदोलन की तरह अपने मुद्दों को उठाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि ऐसा करने पर सुरक्षा एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ आंदोलन

भारत में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस तरह के मीम्स और वीडियो सामने आने लगे। इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी युवाओं ने इस आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। हालांकि, कई युवाओं का कहना है कि वे खुलकर सड़कों पर उतरने से डरते हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तान में सरकार या संस्थानों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

सिंध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

दरअसल, सिंध में युवाओं का गुस्सा सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन (SPSC) की परीक्षा को लेकर बढ़ा है। साल 2024 में आयोजित इस परीक्षा के नतीजों पर सवाल उठाए गए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव हुआ। मामला बढ़ने के बाद सिंध हाईकोर्ट ने मई में परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सिंध स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने SPSC कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। छात्र दोबारा परीक्षा कराने और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं।

युवाओं ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि सरकारी नौकरियों में योग्यता के बजाय प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है। उनका कहना है कि नेताओं और अधिकारियों के करीबी लोगों को अवसर मिलते हैं, जबकि आम युवाओं को संघर्ष करना पड़ता है। इसी नाराजगी के चलते सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान’ नाम चर्चा में आया और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ने लगे।

सेना के डर का दावा

पाकिस्तान के कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया वीडियो में दावा किया कि वे अपने देश में बड़े स्तर पर आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि सेना या सुरक्षा एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं। कुछ युवाओं ने अपने वीडियो में पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनके लिए आसान नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का दावा, 54 दिनों में 70 मौतों का आरोप

अमरेंद्र गए, तरुण की एंट्री, सरकार ने एक साथ फेंटे 15 IPS अफ़सर

 

 

Spread the love

2 thoughts on “भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की चर्चा, Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Comments are closed.

Firing on PoK protesters
International

रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का दावा, 54 दिनों में 70 मौतों का आरोप

Firing on PoK protesters :  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थानीय संगठनों के दावों के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुरक्षाबलों ने निहत्थे […]

Spread the love
Read More
The Kari custom in Pakistan
Crime News International

पाकिस्तान की खौफनाक परंपरा: पहले ‘कारी’ घोषित करते हैं, फिर छीन लेते हैं महिलाओं की जिंदगी

The Kari custom in Pakistan : पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तथाकथित ‘ऑनर किलिंग’ की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। कराची के बाहरी इलाके में एक सीमेंट फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में काम कर रहे मोहम्मद रमजान को अचानक घर से फोन आया। […]

Spread the love
Read More
Revanth Reddy's new slogan
homeslider International

रेवंत रेड्डी ने दिया ‘जय जवान, जय किसान, जय युवा’ का नारा, चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग

Revanth Reddy’s new slogan : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने युवाओं की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को नया नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय युवा’ देते हुए कहा कि देश के विकास और बेहतर भविष्य के लिए युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी में आगे लाना बेहद जरूरी है। […]

Spread the love
Read More