मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

Elderly Death Case

नाली के विवाद में चली गई बुजुर्ग की जान

Elderly Death Case : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मामूली विवाद ने परिवार में ऐसा तूफान खड़ा कर दिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला बिरालसी गांव का बताया जा रहा है, जहां दो भाइयों के बीच नाली और घर के सामने लगी शकरकंदी की बेल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

परिवार ने छोटे भाई और उसके परिवार पर लगाया आरोप

मृतक के बेटे रवि ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा, चाची और उनकी बेटी ने मिलकर उसके पिता के साथ मारपीट की। रवि के मुताबिक, विवाद की शुरुआत घर के सामने बनी नाली को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि नाली में फैली शकरकंदी की बेल हटाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया और कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई।

रवि का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के सिर और पेट पर हमला किया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

CJP और सरकार के बीच 45 मिनट की अहम बैठक, NEET विवाद पर मांगों को लेकर बातचीत

पुलिस जांच में सामने आया अलग एंगल

वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में घटना को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और बुजुर्ग जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट गंभीर बाहरी चोट नहीं मिली है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग की मौत मारपीट के कारण हुई या फिर गिरने से लगी चोटों की वजह से। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सबसे अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, मृतक का परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जता रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

CJP और सरकार के बीच 45 मिनट की अहम बैठक, NEET विवाद पर मांगों को लेकर बातचीत

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होगा एक्शन

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत पर सवाल, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

One thought on “मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More