
Rampur Jauhar University controversy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश मानता है, भाजपा आक्रांता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे। यूपी की भाजपा सरकार नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र, नौजवान और शिक्षा विरोधी है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। भाजपा के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है। श्री यादव ने कहा जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में हम सब पूरी तरह से साथ हैं।
हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हम ‘शिक्षा के मंदिर’ को बचाने के लिए देश भर से अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से जल रही भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन चल रहा है और रामपुर में शिक्षा का। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने से ही यहाँ के छात्रों का भविष्य बचेगा, इसी हमदर्दी भरे नजरिए से आज समाजवादी पार्टी का हमारा डेलीगेशन वहाँ पहुँचा, जिसने छात्रों की माँगों का पूरा समर्थन किया।


One thought on “नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही यूपी की भाजपा सरकार”
Comments are closed.