राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!

 मनोज श्रीवास्तव

UP News : दावा किया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वह सबसे सामर्थ्यवान मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव सिर पर आ गया है लेकिन गोरखपुर में भाजपाइयों के बीच छिड़ा घमासान थमता नहीं दिखाई दे रहा है।हर तरफ यही चर्चा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ अपने गृह जिले में राजनैतिक शिष्टाचार का पालन नहीं करते या फिर जान बूझ कर अफसर उनको बदनाम करने का षड्यंत्र करते हैं। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर में पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर (पुल) के लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को औपचारिक आमंत्रण नहीं मिला। इस कारण वह फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं गये। कार्यक्रम के बाद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर स्पष्ट किया कि वे अपने ही घर के सामने के इस उद्घाटन समारोह में इच्छा होने के बावजूद निमंत्रण न मिलने के कारण शामिल नहीं हो सके।

अपने अधिकृत फेसबुक एकाउंट पर डॉ.अग्रवाल ने पोस्ट लिखा कि “मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद। हमारे घर के सामने के फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ। मन में इच्छा तो बहुत थी, कि कार्यक्रम में रहूं। लेकिन बुलाया नहीं गया, इसलिए अनुपस्थित रहा। दाउदपुर, गोपालापुर, बेतियाहाता और रुस्तमपुर के सभी नागरिकों को बहुत बहुत बधाई”। इस संदर्भ में जब जिलाधिकारी गोरखपुर से बात करने की कोशिश की गयी तो हर बार मोबाइल उठाने वाला यही कहा कि आप कौन बोल रहे हैं, अभी बैठेंगे तो बात करायेंगे।

DM की उपलब्धता न होने की दशा में उन्होंने  ADM  सिटी एंड प्रोटोकॉल का मोबाइल नंबर दिया। जिस पर जितनी बार रिंग गयी हर बार काट दिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की जिस नगर विधानसभा सीट पर विधायक चुने गये हैं इससे पहले डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल उसी सीट पर लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हुये हैं। पार्टी के निर्देश पर उन्होंने यह सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये छोड़ी थी।

चूंकि पूरे क्षेत्र में बिना सुरक्षा पैदल, बाइक और अपनी चिर परिचित हो चुकी मारुति की सामान्य गाड़ी से वह सभासद की तरह क्षेत्र की जनता को उपलब्ध रहे हैं। अमूमन किसी भी मुहल्ले की सड़क के निर्माण के समय वह पूरे मोहल्ले के लोगों से कहते थे कि यह आपकी सड़क बन रही है इसको आपकी देख-रेख में बनना है। इसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी आपकी है। अपने निधि से बनी सड़कों को वह पचास साला सड़क कहते थे।लोगों में यह आमचर्चा होती है ।

उनके रहते उनके क्षेत्र में बिना कमीशन उच्य गुणवत्ता की सड़कें बनती रहीं। विकास को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिये डॉ राधामोहन दास अग्रवाल की पहचान है। उनके जुझारू छवि के कारण विपक्ष की सरकारों में भी उनके क्षेत्र के विकास में कोई कटौती नहीं हो पाती थी। आज के कार्यक्रम में न बुलाये जाने के बाद वह अपनी बात गोरखपुर की जनता में पहुंचाने के लिये फेसबुक का सहयोग लिये। हालांकि अफसर मुख्यमंत्री को कुछ भी समझा सकते हैं लेकिन गोरखपुर के राजनैतिक हलकों में इसे अच्छा नहीं माना जा रहा है।जहां कुछ ही महीने में विधानसभा का चुनाव भी होना है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

महराजगंज में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

 

 

 

 

2 thoughts on “राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More