फरेंदा में BJP का शक्ति प्रदर्शन

Pharenda BJP Booth Conference

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का आह्वान

कार्यकर्ताओं के दम पर BJP लगातार जीत रही चुनाव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Pharenda BJP Booth Conference : फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में BJP के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं मंडल अध्यक्षों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने BJP  के बूथ संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही BJP की निरंतर सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का मार्ग बूथ से होकर गुजरता है, इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह बोले— बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही BJP  की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।

यह भी पढें

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

सम्मेलन में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से नियमित बूथ बैठकें आयोजित करने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बड़ी संख्या में BJP  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में BJP की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

CWG 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, लवलीना बोरगोहेन का पदक हुआ तय

किचन-बाथरूम के नलों पर जम गए जिद्दी दाग? इन घरेलू उपायों से लौटाएं नई जैसी चमक

उम्र 35 के पार तो संभल जाएं पुरुष, ये हेल्थ चेकअप बचा सकते हैं गंभीर बीमारियों से

अखिलेश यादव का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत के दौरान खींचा गया मेरा कुर्ता

 

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Uttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM और SP, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नौतनवां पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस […]

Read More
Uttar Pradesh

DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,

 पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के दिए निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही […]

Read More