
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nepalese youth arrested : भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और SSB 66 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें
मंगलवार की रात सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज और SSB 66 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आदित्य जायसवाल अपनी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्गों पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा-फरेनिया गांव मार्ग पर एक युवक भारत से नेपाल की तरफ पैदल जाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें
काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार
तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का वजन 40 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रनबीर गुरुंग, निवासी भैरहवा (नेपाल) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने
सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’
महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली


2 thoughts on “40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल”
Comments are closed.