राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

Ram Mandir CEO Selection : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की दूसरी बड़ी बैठक है। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट को नया महासचिव मिल सकता है, साथ ही नए ट्रस्टियों के नामों पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा बैठक में राम मंदिर के लिए प्रस्तावित CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के चयन की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

महासचिव पद पर हो सकता है बड़ा फैसला

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद महासचिव का पद खाली है। इससे पहले 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। आज होने वाली बैठक में नए महासचिव के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रस्ट में खाली हुए पदों को भरने की प्रक्रिया पर भी निर्णय संभव है।

ट्रस्ट में खाली हैं तीन पद

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहले 11 स्थायी सदस्य थे, लेकिन वर्तमान में तीन पद खाली हो चुके हैं। अयोध्या राज परिवार के सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद एक पद खाली हुआ। वहीं, महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद दो अन्य पद खाली हुए हैं। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार, बैठक में बहुमत के आधार पर नए सदस्यों का चयन किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के बेटे यतींद्र मिश्रा को ट्रस्ट में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, निर्मोही अखाड़े के लिए आरक्षित सीट में बदलाव नहीं किया जा सकता। वर्तमान में महंत दीनेन्द्र दास इस सीट पर ट्रस्ट के सदस्य हैं।

मंदिर व्यवस्था के लिए समितियों के गठन पर भी चर्चा

बैठक में राम मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अलग-अलग समितियों के गठन पर भी फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, चढ़ावे की गिनती और दर्शन पास जैसी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां बांटने पर चर्चा की जा सकती है। पहले बैठक के एजेंडे में चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच रिपोर्ट पर चर्चा भी शामिल थी, लेकिन मामला अब सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण इस पर चर्चा होने की संभावना कम है।

राम मंदिर CEO चयन पर भी होगी नजर

राम मंदिर के लिए CEO नियुक्त करने की प्रक्रिया भी बैठक में चर्चा का अहम विषय हो सकती है। CEO पद के लिए अब तक 5 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत पहले आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा और अंतिम चरण में तीन नाम ट्रस्ट के सामने रखे जाएंगे। इनमें से एक नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त तक राम मंदिर के नए CEO के नाम का ऐलान किया जा सकता है। CEO चयन के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति बनाई गई है, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावरे शामिल हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

यादविंद्र गोमा के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, जनता से सतर्क रहने की अपील

गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत

QDENGA Vaccine: डेंगू के टीके से कितनी मिलेगी सुरक्षा? फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

2 thoughts on “राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव के नाम पर लगेगी मुहर; CEO चयन पर भी होगी चर्चा

Comments are closed.

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More