तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप

16 वर्षीय लड़की का मेडिकल परीक्षण के दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों दरिंदगी करने वाले दिनों नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow Crime News : राजधानी में मासूम बच्चियों से लेकर लड़कियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में गिरावट के बजाए इजाफा होता नजर आ रहा है। इंदिरानगर, नाका और तालकटोरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चलती कार में गैंगरेप कर वहशियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को कार में जबरन बैठा लिया और उसके साथ दो-तीन लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। गैंगरेप के बाद दरिंदे मौके से भाग निकले।

इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अलीगंज क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कहीं जा रही थी कि तभी रास्ते में एक मारूति बलेनो कार उसके पास आकर रूकी। आरोप है कि वह कुछ समझ पाती कि इससे पहले कार में सवार तीन-चार लोग घसीटते हुए कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीन दिनों पहले तालकटोरा क्षेत्र में हुई घटना का सबक लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर दो समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक  CCTV फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देकर भाग रहे नामजद आरोपियों अलीगंज क्षेत्र के मकान नंबर 538 क /983 त्रिवेणी नगर फेस तीन निवासी जतिन वाजपेई उर्फ छोटू पुत्र कौशल वाजपेई व उपरोक्त निवासी दीपक उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र आनन्द कुमार शुक्ला बधा रोड के पास से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर अलीगंज धुव्र कुमार के मुताबिक दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप

Comments are closed.

Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More
Celebratory firing in Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

नशे में हर्ष फायरिंग का आरोप, 14 लोगों पर केस दर्ज Celebratory firing in Lucknow : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशे में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य […]

Spread the love
Read More