दहेज के लिए बहू की जान लेने वाले ससुर सहित तीन गिरफ्तार

Itaunja Dowry Death

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश

ए अहमद सौदागर

Itaunja Dowry Death : इटौंजा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में छानबीन के इंस्पेक्टर इटौंजा की टीम ने सोमवार को तीन दहेज लोभियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीतापुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मछली मंडी निवासी पवन कुमार कश्यप की 26 वर्षीय बेटी हिमांशी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने 13 जुलाई 2026 इटौंजा थाने पर लिखित तहरीर देकर कहा कि दहेज के खातिर उनकी बेटी हिमांशी को तरह-तरह की यातनाएं देकर हत्या कर शव को छिपा दिया है।

यह भी पढ़ें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक इस मामले में पवन कुमार की तहरीर पर पति प्रदीप गौड़, सास सुनीता, ससुर श्रीराम गौड़, जेठ संदीप गौड़, ननद प्रीति, ननद राखी के अलावा प्रीति के बेटे शिवा उर्फ लकी निवासी सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित विरसिहपुर व हाल पता इटौंजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक मामले की छानबीन कर सोमवार को ससुर श्रीराम गौड़, शिवा गौड़ व ननद प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़े

जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

जंतर-मंतर से हटाया गया CJP का प्रदर्शन, टेंट उखाड़े गए; कई हिरासत में

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा समुद्री हादसा: तेल और LPG से जुड़े जहाजों में धमाके का दावा, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

आज है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

 

 

One thought on “दहेज के लिए बहू की जान लेने वाले ससुर सहित तीन गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More