
Bhagalpur Covid Case : बिहार के भागलपुर जिले में कोविड-19 का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। तिलकामांझी स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बुजुर्ग पिछले 15 दिनों से बुखार, सर्दी-खांसी, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे थे। परिजनों ने पहले उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया, जहां आरटी-पीसीआर जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज का ऑक्सीजन स्तर गिरकर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया था, हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह इस वर्ष जिले का पहला पुष्ट कोविड मामला है। यदि आगे और मरीज मिलते हैं तो वायरस के वेरिएंट की पहचान के लिए सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग हेतु भेजे जाएंगे।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए है। मरीज की दोबारा आरटी-पीसीआर जांच जेएलएनएमसीएच में कराई जाएगी और संपर्क में आए लोगों की निगरानी भी की जाएगी। विभाग ने फिलहाल लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मरीज की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
गौरतलब है कि भागलपुर में कोविड-19 का पहला मामला अप्रैल 2020 में सामने आया था। अप्रैल 2020 से जुलाई 2022 के बीच जिले में करीब 29,580 लोग संक्रमित हुए थे, जबकि 366 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। व्यापक टीकाकरण अभियान के बाद संक्रमण पर नियंत्रण पाया गया था, लेकिन नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता एक बार फिर बढ़ा दी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
LPG के बाद अब एथेनॉल से चलेगा किचन? सरकार बना रही नई नीति, सब्सिडी मिलने की भी उम्मीद
LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट
बार-बार शैम्पू बदलना बेअसर? बाल झड़ने के पीछे हो सकती है बड़ी वजह
बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर शुरुआत के साथ खुले


2 thoughts on “कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में”
Comments are closed.