Headline

असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, दो रेलखंडों पर परिचालन ठप

Heavy Rain in Assam

Heavy Rain in Assam : असम के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने रेलवे परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। दिखो नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवसागर जिले के शिमलगुड़ी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया है और कई स्थानों पर रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थिति को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने शिमलगुड़ी-नामतिआली और शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट रेलखंड पर ट्रेन संचालन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

रेलवे के अनुसार, शिमलगुड़ी स्टेशन, रेलवे यार्ड और कॉलोनी में बाढ़ का पानी भर गया है। कई स्थानों पर पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बह रहा है, जिससे ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं रह गया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित सेक्शन पर सभी रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को रंगिया-रंगापारा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। वहीं कई लोकल ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। रेलवे ने बताया कि पानी का स्तर कम होने के बाद ही ट्रैक को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा, इसलिए फिलहाल सेवाएं बहाल होने की समयसीमा तय करना संभव नहीं है।

प्रभावित यात्रियों के लिए रेलवे ने खाने के पैकेट, पीने का पानी, टिकट रिफंड और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। नामतिआली से शिवसागर टाउन स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए ASTC बसों और स्थानीय वाहनों की व्यवस्था की गई है। शिवसागर टाउन से डिब्रूगढ़ और न्यू तिनसुकिया के लिए विशेष ट्रेन चलाने की भी तैयारी की जा रही है। रेलवे ने बताया कि विवेक एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस और अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस के यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, राहत और ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है तथा हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान

डोडा के रग्गी नाला में बड़ा हादसा, बस पर गिरे पत्थर; दो की मौत, कई घायल

IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए बनी काल

 

 

 

2 thoughts on “असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, दो रेलखंडों पर परिचालन ठप

Comments are closed.

Stock Market Closed
Business

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 23,900 के करीब; सेंसेक्स में 362 अंकों की तेजी

Stock Market Closed: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, चार सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में मेटल, प्राइवेट बैंकिंग और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान […]

Read More
Jaipur
Business Health

एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद के तहत नौ नए उत्पाद; दो साल में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य स्थानीय किसानों से सोर्सिंग से तमिलनाडु उत्पादन तक, ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा 5,000 साल पुराने आयुर्वेद और 90 साल पुराने न्यूट्रिलाइट विज्ञान का मेल Jaipur: भारत की राष्ट्र-निर्माण की प्राथमिकताओं और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से […]

Read More
New Delhi
Business homeslider

महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत! पाँच से आठ रुपये तक घट सकते हैं दाम

New Delhi: देश में चीनी की बढ़ती खुदरा कीमतों से परेशान आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। चीनी मिलों में कीमतों में नरमी आने के बाद अब खुदरा बाजार में भी इसका असर दिखाई देने की उम्मीद है। उद्योग संगठनों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत […]

Read More