IND vs ENG T20 Records: रन से लेकर सिक्स तक, टॉप पर कौन-कौन?

Rohit Sharma T20 records

Rohit Sharma T20 records : भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच  मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच  T20 इंटरनेशनल में बने बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स पर नजर डालना दिलचस्प है। भारत-इंग्लैंड T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जोस बटलर टॉप पर हैं। उन्होंने 29 मैचों में 669 रन बनाए हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा 16 मैचों में 467 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20I में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भारत के अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2025 में वानखेड़े में 54 गेंदों पर 135 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सात  चौके और 13 छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, जिन्होंने 2022 में नॉटिंघम में 117 रन बनाए थे। चौकों की बात करें तो इस फॉर्मेट में जोस बटलर और विराट कोहली संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 61-61 चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा 49 चौकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

छक्कों के मामले में भी जोस बटलर आगे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 28 छक्के लगाए हैं। हार्दिक पांड्या 27 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 26 छक्कों के साथ लिस्ट में शामिल हैं। औसत (बैटिंग एवरेज) के मामले में रवि बोपारा टॉप पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 103 के औसत से रन बनाए हैं। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग और डेविड विली जैसे खिलाड़ियों का नाम आता है। भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज आगे बढ़ने के साथ इन रिकॉर्ड्स पर भी नजर बनी रहेगी, क्योंकि मौजूदा खिलाड़ी नए आंकड़े जोड़ सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अमरनाथ यात्रा में एयरटेल ने बढ़ाया नेटवर्क, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार मिलने से हड़कंप, दो युवकों से पूछताछ जारी

शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर FIR 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “IND vs ENG T20 Records: रन से लेकर सिक्स तक, टॉप पर कौन-कौन?”

Comments are closed.

ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More
Sports

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में दो […]

Spread the love
Read More