FD मैच्योरिटी के बाद बैंक का इनकार…कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

FD

FD फिक्स्ड डिपॉजिट को आमतौर पर सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन केरल में सामने आए एक मामले ने बैंकिंग सिस्टम की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक ग्राहक को अपनी पाँच लाख रुपये की FD राशि पाने के लिए करीब 11 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

मामला क्या था?

यह मामला केरल के त्रिशूर निवासी सेतुमाधवन का है। उन्होंने बैंक में पाँच लाख रुपये की FD कराई थी, जिसकी मैच्योरिटी दो जून 2015 को पूरी हो गई थी। जब उन्होंने पैसा निकालने के लिए बैंक से संपर्क किया, तो बैंक ने “तकनीकी कारणों” का हवाला देकर भुगतान करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

उपभोक्ता आयोग ने सुनाया अहम फैसला

लगातार प्रयासों के बाद मामला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग तक पहुंचा। जांच के बाद आयोग ने 31 दिसंबर 2021 को आदेश दिया कि बैंक ग्राहक को।

  • 5 लाख मूलधन
  • 12% सालाना ब्याज
  • ₹10,000 मुआवजा और मुकदमे का खर्च का भुगतान करे।

बैंक की हाईकोर्ट में अपील, लेकिन नहीं मिली राहत

बैंक ने इस फैसले को केरल हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन उसकी अपील 825 दिन की देरी से दाखिल हुई। बैंक ने दलील दी कि उस समय उसका प्रबंधन प्रशासक के अधीन था, इसलिए अपील में देरी हुई। हालांकि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने बैंक की दलील खारिज कर दी और उपभोक्ता आयोग के फैसले को सही ठहराया।

ये भी पढ़े

आम खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बिना काटे पहचानें लंगड़ा, दशहरी और चौसा

बड़ी बेंच ने भी खारिज की बैंक की दलील

इसके बाद मामला हाईकोर्ट की बड़ी बेंच तक पहुंचा। इस बार बैंक ने कहा कि यह विवाद सहकारी समिति कानून के तहत आता है, न कि उपभोक्ता आयोग के अधिकार क्षेत्र में। लेकिन 2 जून 2026 को कोर्ट ने बैंक की सभी दलीलें खारिज कर दीं।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून जनता के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है और यह अन्य कानूनों के साथ भी लागू होता है। कोर्ट ने साफ कहा कि बैंक जैसे संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों का पैसा समय पर लौटाएं। केवल तकनीकी बहानों के आधार पर भुगतान में देरी करना गलत और निंदनीय है।

बैंक को मिला छह महीने का आखिरी मौका

हालांकि सुनवाई के दौरान बैंक ने भुगतान के लिए 6 महीने का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

अब बैंक को तय समय के भीतर

  • पूरी FD राशि
  • 12% ब्याज
  • ₹10,000 मुआवजा का भुगतान करना होगा।

निवेशकों के लिए बड़ा संदेश

यह फैसला देशभर के FD निवेशकों के लिए अहम संदेश देता है कि अगर बैंक मैच्योरिटी के बाद पैसा लौटाने में देरी या इनकार करे, तो ग्राहक उपभोक्ता आयोग और अदालत का सहारा ले सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Business

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

Reliance Digital Sale 2026 : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। कंपनी की ओर से इस सेल में एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More