
IND vs IRE T20 : भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। T20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतरने जा रही है, ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस सीरीज पर टिकी हैं। हालांकि इस बार दर्शकों को एक अहम बदलाव का ध्यान रखना होगा, क्योंकि मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं किया जाएगा। भारत-आयरलैंड T20 सीरीज के मीडिया अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में टीवी दर्शक मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे, जबकि मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी निगाहें
सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में फैंस को उनके संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं, इस पर अंतिम फैसला मैच के दिन ही होगा।
श्रेयस अय्यर के हाथों में कप्तानी
इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। T20 विश्व कप जीत के बाद टीम नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देकर आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी भी करना चाहेगा।
ओपनिंग स्लॉट पर सबसे बड़ी चर्चा
T 20 टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी के बीच वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिषेक शर्मा वर्तमान में T 20 रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं, जबकि संजू सैमसन विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े’
टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल
आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट
गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार
‘पापा, मेरी बच्ची को किसी के हवाले मत करना’, आखिरी वीडियो बनाकर महिला ने दी जान


2 thoughts on “वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नजरें, जानिए भारत-आयरलैंड मैच कहां होगा लाइव”
Comments are closed.