पाक बोले बेबात तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- औकात नहीं जो बात करें

India Pakistan News

विदेश मंत्रालय की दो टूक- ‘खुद का दामन दागदार, फिर क्यों भारत पर वार’

India Pakistan News : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि मानवाधिकारों के मामले में खराब रिकॉर्ड रखने वाले पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार देर रात जारी बयान में पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टिप्पणी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गई अनावश्यक टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है। किसी भी परिस्थिति में भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है

। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति की यह टिप्पणी इसलिए भी हास्यास्पद है क्योंकि मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड स्वयं बेहद खराब रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाए जाने और उनके उत्पीड़न का लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में भारत पर टिप्पणी करना तथ्यों से परे और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित कदम प्रतीत होता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टिप्पणी को एक सुनियोजित राजनीतिक हमले के रूप में देखा जाना चाहिए, जो कट्टरता और घृणा पर आधारित नीतियों से प्रेरित है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गयी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी पर शनिवार देर रात सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे सिरे से खारिज कर दिया।

श्री जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गयी अनावश्यक टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है। किसी भी स्थिति में भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये टिप्पणियाँ विशेष रूप से हास्यास्पद हैं, क्योंकि मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड अत्यंत खराब रहा है, जो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय है। विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने और उनका उत्पीड़न करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास है।

उन्होंने कहा कि इस वास्तविकता को देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टिप्पणियों को केवल एक सुनियोजित राजनीतिक हमले के रूप में ही देखा जा सकता है, जो पाकिस्तान की कट्टरता और घृणा पर आधारित राष्ट्रीय नीतियों से प्रेरित है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढे

बुमराह फिर करेंगे कहर, कोहली की वापसी से बढ़ा टीम इंडिया का दम

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

देवों का सम्मान, कुमाऊं की पहचान, ढोल-दमाऊ की ताल, देवभूमि के लोकपाल

फाइनल में गरजा वैभव का बल्ला, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

 

 

Spread the love

UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Yoga Day 2026
International

तन रहे फिट, मन रहे जवान; योग से बढ़े जीवन की शानः मोदी

चालीस में बीस की फुर्ती, पचास में तीस की स्फूर्ति: मोदी योग से बढ़े ऊर्जा और उमंग, उम्र बने सिर्फ एक प्रसंग नया लुक ब्यूरो Yoga Day 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में सहायक बताते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल […]

Spread the love
Read More
Social Satire
Analysis homeslider

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]

Spread the love
Read More