फाइनल में गरजा वैभव का बल्ला, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी विश्व रिकॉर्ड

11 गेंदों में फिफ्टी, 29 गेंदों में 94 रन; सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Dambula: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में भारत-ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए ने टॉस जीतकर भारत-ए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने केवल 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली।
आलोचकों को दिया करारा जवाब
ट्राई सीरीज में इस मुकाबले से पहले वैभव का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। उन्होंने चार पारियों में कुल 117 रन बनाए थे, जिसके बाद उनके वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि फाइनल जैसे बड़े मंच पर उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी आलोचनाओं का मुंहतोड़ जवाब दे दिया। वैभव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। इससे पहले वर्ष 2026 के अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की यादगार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
श्रीलंका-ए के खिलाफ अपनी 94 रनों की पारी के दौरान वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑलराउंडर कौशल्या वीरारत्ने के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2005 में घरेलू क्रिकेट के एक लिस्ट-ए मुकाबले में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। उनका यह रिकॉर्ड 21 वर्षों तक कायम रहा, जिसे अब वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया है।
लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी (भारत) 11 गेंद
कौशल्या वीरारत्ने (श्रीलंका) 12 गेंद
सरफराज खान (भारत) 15 गेंद
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) 15 गेंद
जोहान बोथा (दक्षिण अफ्रीका) 16 गेंद
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी अब लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने मैदान पर आते ही अफरातफरी मचा दी। अपनी 29 गेंदों में 94 रनों की पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में ही पचास का आंकड़ा पार कर लिया।
कौशल्या वीरारत्नेः श्रीलंका के ऑलराउंडर कौशल्या वीरारत्ने ने साल 2005 में श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में महज 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। अपनी पारी में उन्होंने डोमेस्टिक मैच के दौरान एक ओवर में पाच छक्के भी जड़े थे। पिछले 21 सालों से लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका यह रिकॉर्ड अटूट बना हुआ था, जिसे अब भारत के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा है।
सरफराज खानः भारतीय टीम के स्टार मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज खान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज ने पंजाब के गेंदबाजों के खिलाफ केवल 15 गेंदों में हाफ-सेंचुरी जड़ दी थी। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
कॉलिन मुनरोः न्यूजीलैंड के खूंखार बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के नाम भी लिस्ट-ए क्रिकेट में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2015 में ऑकलैंड की तरफ से खेलते हुए मुनरो ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात कर दी थी। मुनरो के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी (14 गेंद) का रिकॉर्ड है।
जोहान बोथाः दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और ऑफ-स्पिनर जोहान बोथा आमतौर पर अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई थी। बोथा ने तस्मानिया के खिलाफ निचले क्रम में आकर केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक कूट दिया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढे

नारायण मूर्ति के अनमोल विचार, जो बदल सकते हैं आपकी सोच और जिंदगी

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण हार्दिक पांड्या हुए बाहर

उतरेठिया व्यापार मंडल की पहल, यूको बैंक कैंप में दर्जनों लोगों के खुले खाते

Spread the love

One thought on “फाइनल में गरजा वैभव का बल्ला, बना डाला विश्व रिकॉर्ड”

Comments are closed.

Virat Kohli Comeback
Sports

बुमराह फिर करेंगे कहर, कोहली की वापसी से बढ़ा टीम इंडिया का दम

    नया लुक ब्यूरो Virat Kohli Comeback : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई […]

Spread the love
Read More
Hardik Pandya Injury
Sports

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण हार्दिक पांड्या हुए बाहर

Hardik Pandya Injury : इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर पहले से ही सवाल बने हुए थे और अब नई चोट ने उनकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। […]

Spread the love
Read More
India A vs Sri Lanka A Final
Sports

टीम इंडिया का सुपर सैटरडे: श्रीलंका में फाइनल, इंग्लैंड में वर्ल्ड कप मैच, जानें टाइमिंग

India A vs Sri Lanka A Final : 21 जून भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन टीम इंडिया की दो अलग-अलग टीमें श्रीलंका और इंग्लैंड में अहम मुकाबले खेलती नजर आएंगी। एक ओर जहां इंडिया ए की टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज के फाइनल में उतरेगी, वहीं महिला टीम […]

Spread the love
Read More