लुम्बिनी में सामाजिक सुधार शान्ति मार्च अभियान

Lumbini Peace Walk

नेपाल पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की की अगुवाई में हजारों लोगों ने लिया सामाजिक परिवर्तन का संकल्प

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Lumbini Peace Walk :  नशा, आत्महत्या, सड़क दुर्घटनाओं और बाल-विवाह जैसी सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध शनिवार को लुम्बिनी में विशाल जनचेतनामूलक कार्यक्रम एवं शान्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। नेपाल पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान में नेपाल पुलिस महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्व शान्ति दीप क्षेत्र के समीप स्थित लिटिल बुद्ध परिसर से शान्ति पदयात्रा के साथ हुई। पदयात्रा में नेपाल और भारत के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। बौद्ध अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान, ‘कैंडल ऑफ कम्पैशन’ प्रज्ज्वलन तथा नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय संगीत विद्यालय द्वारा आकर्षक बैंड का प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं, एसिड अटैक तथा नशा दुर्व्यसन से प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों ने उपस्थित लोगों को भावुक और जागरूक दोनों किया।

ये भी पढ़े

World Cup 2026 में नॉयर का बड़ा रिकॉर्ड, जर्मन फुटबॉल इतिहास में दर्ज हुआ नाम

कलाकारों द्वारा नशा, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना तथा बाल-विवाह जैसे संवेदनशील विषयों पर प्रस्तुत नाटकों ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है।

नेपाल पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की ने अपने सम्बोधन में सामाजिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, युवाओं की सुरक्षा तथा सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से समाज सुधार के इस अभियान को जन- आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सम्मान वितरण, सामूहिक फोटो सत्र तथा हाई-टी के साथ हुआ।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews 

ये भी पढ़े

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, 38 किलो कैनबिस जब्त

World Cup 2026 में नॉयर का बड़ा रिकॉर्ड, जर्मन फुटबॉल इतिहास में दर्ज हुआ नाम

ईरान-US डील के बाद लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

 

 

Spread the love

One thought on “लुम्बिनी में सामाजिक सुधार शान्ति मार्च अभियान”

Comments are closed.

homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More
  Leader of the Opposition controversy
National

नेता प्रतिपक्ष पद पर संग्राम, कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

  Leader of the Opposition controversy : पश्चिम बंगाल की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, विपक्ष के नेता के […]

Spread the love
Read More