टेस्ट क्रिकेट में भारत का धमाका: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज

India vs Afghanistan Test

India vs Afghanistan Test : भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। यह मुकाबला केवल तीन दिनों में समाप्त हो गया, जिसमें भारत ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने  आठ विकेट पर 564 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक लगाए। इसके अलावा ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने भी उपयोगी अर्धशतक जड़े। भारत का यह स्कोर इतना बड़ा था कि अफगानिस्तान की पूरी टीम दोनों पारियों में मिलाकर भी इसके आसपास नहीं पहुंच सकी।

अफगानिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी

अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में केवल 152 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और लगातार विकेट लेते रहे। दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। इस तरह दोनों पारियों में उनका कुल स्कोर भारत के पहली पारी के स्कोर से भी कम रहा।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 6 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन  विकेट लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को एक  विकेट मिला। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार  विकेट झटके। कुलदीप यादव ने तीन  विकेट लिए, जबकि मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को भी एक-एक सफलता मिली।

रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत

इस जीत के साथ भारत ने आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था। लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 300 रन की जीत भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई है। टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 13 जून को होगा। विराट कोहली चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

भक्ति में डूबीं रवीना टंडन, ऋषिकेश में सादगी भरा अंदाज बना चर्चा का विषय

घर पर झटपट सेरेलेक बनाने की सरल रेसिपी बच्चों के लिए

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 38 साल के पेप्सी शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “टेस्ट क्रिकेट में भारत का धमाका: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज

Comments are closed.

Shreyas Iyer's captaincy
Sports Uttar Pradesh

अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला

 मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए Shreyas Iyer’s captaincy: भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब दो और मैच बचे हैं। इन दो मैचों की तारीख जान लीजिए, क्योंकि अब इनके बीच गैप नहीं […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन

Vaibhav Suryavanshi :  भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर भारत की सात विकेट से आसान जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने […]

Spread the love
Read More
Australia Men's Development Squad
Sports

भारतवंशी क्रिकेटरों का ऑस्ट्रेलिया में जलवा

 जेरसिस वाडिया और आर्यन शर्मा को मिला बड़ा मौका Australia Men’s Development Squad:  भारतीय मूल के युवा क्रिकेटरों का दबदबा अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भी तेजी से बढ़ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी पाथवे स्कीम के तहत दो प्रतिभाशाली भारतवंशी खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 24 वर्षीय जेरसिस वाडिया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया […]

Spread the love
Read More