युद्धविराम के कुछ ही समय बाद ईरान का इजरायल पर हमला

Attack on Israel

Attack on Israel ईरान ने रविवार रात इजरायल पर दो तरफ से हमला किया है।ईरान ने ये हमला इजरायल के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया। अप्रैल 2026 में हुए सीजफायर के बाद ये ईरान द्वारा किया गया ये पहला अटैक है। सीरिया ने बंद किया एयर स्‍पेस इस हमले के साथ ही अप्रैल में हुए अस्थायी संघर्षविराम के बाद बनी शांति टूट गई और क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया। उत्तरी इजरायल में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित ठिकानों में जाने के निर्देश दिए गए। वहीं सीरिया ने अपना एयर स्‍पेस बंद कर दिया है।

दरअसल, लेबनान के हालात को लेकर यह हमला हुआ। ईरान चाहता है कि सैन्य कार्रवाई बंद हो, लेकिन इजरायल लेबनान में हमले जारी रखे है। हाल ही में बेरूत में हमले हुए थे। लगातार हो रहे हमलों पर ईरान के विदेश मंत्री ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने ईरान और लेबनान का झंडा पोस्ट किया। मोहसेन रेजाई ने इसे कड़ी चेतावनी बताया। कहा कि हमलावरों को इसका जवाब मिल गया है। ईरान ने दी थी ‘दर्दनाक जवाब’ की चेतावनी बेरूत के दहियाह इलाके पर इजरायली हमले के बाद ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इजरायल को “निर्णायक और दर्दनाक जवाब” दिया जाएगा। कुछ घंटों बाद ही इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं।

इजरायल का दावा- सभी मिसाइलें रोकी गईं इजरायली सेना (IDF) के मुताबिक ईरान ने करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। सेना का दावा है कि सभी मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया गया या वे खाली इलाकों में गिरीं। हालांकि हमले के बाद पूरे उत्तरी इजरायल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सात दिन तक हमले जारी रखने की धमकी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि यह कोई एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि लगातार एक सप्ताह तक मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाएंगे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ईरानी क्षेत्र को निशाना बनाया गया तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा विनाशकारी होगा।

ट्रंप ने नेतन्याहू से की गुजारिश- जवाबी हमला न करें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर उन्हें ईरान पर जवाबी हमला न करने की सलाह दी। ट्रंप ने कहा कि ऐसा कदम अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच समझौता बहुत करीब है। बेरूत हमले में दो लोगों की मौत इजरायल ने रविवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में दो अलग-अलग इमारतों को निशाना बनाया। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई जबकि 11 लोग घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों ने क्षेत्र छोड़ना शुरू कर दिया।

इजरायल का दावा- हिजबुल्लाह के ठिकानों पर की कार्रवाई इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह हमला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल की ओर रॉकेट दागे जाने के जवाब में किया गया। इजरायल का कहना है कि उसने हिजबुल्लाह के “आतंकी मुख्यालयों” को निशाना बनाया। हालांकि हिजबुल्लाह ने इन रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेबनान में भी जारी है संघर्ष दक्षिणी लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई लगातार जारी है। इजरायल ने कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जबकि हिजबुल्लाह ने भी इजरायली सैनिकों पर रॉकेट और तोपखाने से हमले करने का दावा किया है। युद्धविराम की कोशिशों पर संकट अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन ताजा घटनाओं ने इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिजबुल्लाह पहले ही साफ कर चुका है।

कि वह किसी ऐसे समझौते को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें इजरायली सेना की लेबनान से वापसी शामिल न हो। गाजा में भी जारी हैं हमले इधर गाजा पट्टी में भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को इजरायली हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ युद्धविराम को बचाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। दुनिया भर से संयम बरतने की अपील ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है। उनका कहना है कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव पूरे मध्य पूर्व की स्थिरता और वैश्विक व्यापार के लिए खतरा बन सकता है।(BNE)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

खाकी पहनने का सपना रह गया अधूरा, परीक्षा से पहले नदी हादसे में युवक की मौत

खाकी पहनने का सपना रह गया अधूरा, परीक्षा से पहले नदी हादसे में युवक की मौत

IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? खुशदिल शाह के बयान से मचा बवाल

Spread the love

One thought on “युद्धविराम के कुछ ही समय बाद ईरान का इजरायल पर हमला”

Comments are closed.

Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More
Exploitation of farmers and consumers
Analysis homeslider National

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

“Exploitation of farmers and consumers”: भारतीय कृषि व्यवस्था की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि खेत की मिट्टी से उपज उगाने वाला किसान और रसोई घर का बजट संभालने वाला आम ग्राहक, दोनों एक ही चक्रव्यूह के दो अलग-अलग शिकार हैं। किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन जब वह बाजार पहुंचता है […]

Spread the love
Read More
homeslider National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार का तीखा तंज, बोले- ‘अब नरेंद्र की बारी है’

Kanhaiya Kumar Statement : NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस मुद्दे पर केंद्र […]

Spread the love
Read More