अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव

Bulldozer

बयानवीर बन गए प्रदेश के मुख्यमंत्री

Bulldozer समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। परीक्षाओं के पेपर बराबर लीक हो रहे हैं। जो परीक्षाएं हो गई उनके परिणाम नहीं आ रहे हैं। उनमें तमाम तरह की अनियमितताएं पाई जाती है। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। खाद और बीज के लिए वह दर-दर भटक रहा है।

ये भी पढ़े

भाजपा बेकरार, तमिलनाडु BJP में पड़ी दरार!

DAP, NPK  आदि उर्वरक कालाबाजारी में ही मिलते है।सच तो यह है कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, उसके आश्वासन झूठे ही साबित हुए। जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। थाना-तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक कहीं किसी की सुनवाई नहीं। मुख्यमंत्री जी बयानवीर बन गए हैं।

भीषण गर्मी के इन दिनों में जनता में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। भाजपा नेतृत्व किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। जब एक भी बिजली घर भाजपा राज में नहीं बना तो बिजली कहां से मिलेगी? भाजपा राज में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। भाजपा ने लोकतंत्र की गरिमा को नष्ट करने में कोई कर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश में एक तरह से अपराधियों के हाथ में ही मुख्यमंत्री जी के बुलडोजर की चाभी पहुंच गई है। प्रतापगढ़ में पुलिस चौकी के बगल में ही दबंगो द्वारा बुलडोजर चलाकर मकान दुकान गिराना बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार में अराजकता को संरक्षण मिला हुआ है। अभी गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ जब अन्याय हुआ तो पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी प्रतिनिधिमंडल पर घेर कर हमला किया गया।

ये भी पढ़े

49 टेस्ट में 94 छक्के लगा चुका है दस्ताने पकड़ने वाला ये खब्बू बल्लेबाज

पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार संरक्षित अवांछित तत्वों के बल पर न्याय मांगने वालों के मुंह बंद करना चाहती है। इसमें प्रशासन के भी कुछ तत्व साथ दे रहे हैं। सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश प्रगति में आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। प्रदेश में कहीं से निवेश नहीं आ रहा है। किसानों के हित में एक्सप्रेस-वे के किनारे समाजवादी सरकार ने मंडियां बनाई थी। भाजपा सरकार ने मंडियो का काम रोक दिया। उत्तर प्रदेश में पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। जनता भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है जब वह वोट के अधिकार से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Spread the love

One thought on “अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More