मां और दामाद के रिश्ते का खुला राज, बेटी की मौत से मचा हड़कंप

Araria Murder Case

Araria Murder Case  बिहार के अररिया जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

दो महीने पहले हुई थी शादी

घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या-16 की है। मृतका की पहचान साजिदा परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी शादी करीब दो महीने पहले झमटा गांव निवासी अबु नसर से हुई थी। शादी के बाद साजिदा कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

पिता ने लगाया गंभीर आरोप

मृतका के पिता मोहम्मद मुद्दशीर ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और दामाद के बीच अवैध संबंध थे। उनका दावा है कि इस संबंध की जानकारी साजिदा को हो गई थी और उसने इसका विरोध किया था। पिता का आरोप है कि इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर साजिदा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल

इलाज के बहाने ले गए, फिर मिली मौत की खबर

परिजनों के अनुसार, साजिदा को इलाज कराने के बहाने घर से बाहर ले जाया गया। बाद में उसका शव प्रेमनगर स्थित मायके में लाकर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

शरीर पर मिले चोट के निशान

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतका के गले, हाथ और पैरों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मृतका के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

मां और पति गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका की मां शाइस्ता परवीन और पति अबु नसर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। अररिया आरएस थाना पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

Sensex Today: एशियाई बाजारों में मचा कोहराम, निवेशकों की बढ़ी चिंता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल पुलिस हत्या, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

विधायक आवास में सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत

यह हादसा था या और कुछ, जांच पड़ताल जारी The death of Nanakchand Bhurji : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित विधायक आवास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री  नानका चंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमरेंद्र गए, तरुण की एंट्री, सरकार ने एक साथ फेंटे 15 IPS अफ़सर

97 बैच के अरोरा को वाराणसी में मिली नवीन तैनाती UP  पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां 41  PCS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अरुण पहुंचे नोएडा UP IPS Transfer 2026 : चर्चा थी कि यूपी सरकार जल्द ही यूपी प्रशासनिक अफसरों को बड़े पैमाने पर फेंटने जा […]

Spread the love
Read More