बंगाल में अनोखी तस्वीर: अपने ही पार्टी कार्यालय पर चला BJP का बुलडोजर

BJP

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून पालन की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है। सरकारी जमीन पर बने पार्टी कार्यालय के एक हिस्से की पहचान होने के बाद नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय स्वयं ही उसे ध्वस्त कर दिया। दरअसल, हेमताबाद के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) बिस्वजीत दत्ता ने क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश जारी किए थे। आदेश के बाद शालबागान के पास राज्य राजमार्ग किनारे स्थित भाजपा के ब्लॉक कार्यालय की पैमाइश कराई गई। जांच में पता चला कि कार्यालय का बरामदा सरकारी जमीन के दायरे में आ रहा है।

हथौड़े लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, खुद तोड़ा अवैध हिस्सा

जानकारी मिलते ही भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बिप्लव सरकार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और हथौड़ों व अन्य औजारों की मदद से अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू कर दिया। कुछ ही समय में बरामदा पूरी तरह तोड़कर सरकारी भूमि को खाली कर दिया गया। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, कालियागंज से दक्षिण दिनाजपुर को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग के दोनों ओर 15 फीट के भीतर आने वाले सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाना अनिवार्य किया गया है।

‘कानून सबके लिए समान’ : बिप्लव सरकार

भाजपा नेता बिप्लव सरकार ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। चूंकि पार्टी कार्यालय का एक हिस्सा भी चिन्हित क्षेत्र में था, इसलिए कानून का सम्मान करते हुए उसे स्वयं हटा दिया गया। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि अभियान से प्रभावित छोटे दुकानदारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

ये भी पढ़े

विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

दुकानदारों ने भी दिखाई पहल

भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल का असर स्थानीय व्यापारियों पर भी दिखाई दिया। रायगंज-बालुरघाट राज्य राजमार्ग के किनारे स्थित कई दुकानदारों ने प्रशासन की जेसीबी पहुंचने से पहले ही अपने अवैध काउंटर, शेड और अन्य अतिक्रमण स्वयं हटाने शुरू कर दिए।

पहले से दी जा रही थी चेतावनी

बीडीओ बिस्वजीत दत्ता ने बताया कि यह अभियान अचानक शुरू नहीं किया गया। प्रशासन कई दिनों से लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता संदेश प्रसारित कर रहा था और लोगों को नोटिस देकर सरकारी जमीन खाली करने की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा, “अब आधिकारिक तौर पर बेदखली अभियान शुरू हो चुका है। इसके बाद भी यदि सरकारी भूमि पर कोई अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसे प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाया जाएगा।

ये भी पढ़े

केंद्रीय मंत्री का दबाव बनाकर तबादलों में हुआ बड़ा खेल!

कानून पालन की बनी चर्चा

आमतौर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध और विवाद देखने को मिलते हैं, लेकिन हेमताबाद में भाजपा नेताओं द्वारा खुद अपने कार्यालय का अवैध हिस्सा हटाने की घटना कानून के प्रति सम्मान और प्रशासनिक निर्देशों के पालन का एक अनोखा उदाहरण बन गई है।

Spread the love

2 thoughts on “बंगाल में अनोखी तस्वीर: अपने ही पार्टी कार्यालय पर चला BJP का बुलडोजर

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More