कांग्रेस कार्यालय में हुई मासिक बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Congress

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन द्वारा पिछले माह किए गए कार्य की समीक्षा की गई और आगे चुनाव की दृष्टिगत रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की सबसे पहले BLA 2 से मिलकर हमें अपने बूथ को मजबूत करना है।

ये भी पढ़े

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

जिससे आने वाले समय में नवंबर में होने वाले संभावित चुनाव को देखते हुए तैयारी की जा सके। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा संगठन कांग्रेस की रीढ़ है। परंतु कुछ ऐसे पदाधिकारी हैं  जो बैठकों में नहीं आते। उनसे मिलकर उनकी परेशानियों को जानना चाहिए की क्या कारण है कि संगठन के प्रति उनकी उदासीनता हो रही है।

ये भी पढ़े

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल विनोद सिंह कपिल देव शुक्ला शरदेंदु पांडे ने कहा की महाराजगंज का संगठन 2084 बूथ पर सक्रिय है। निचलौल से लेकर बेलसर एवं नौतनवां से लेकर राजबारी तक और परतावल तक का कांग्रेस का कार्यकर्ता ताकत के साथ सरकार की गलत योजनाओं का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े

नेपाल दूतावास ने UP सरकार और पुलिस की सराहना की, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ रामनारायण चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रधानाचार्य राम निवास चौबे, नूर आलम ,पूर्णमासी यादव, अजय सिंह, गोपाल शाही, राम नारायण प्रसाद प्रधान, अमित शाही,अफजल अब्बासी, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडे, अजय सिंह, हरकेश पटेल, हरी लाल राही, रेखा यादव, संदीप तिवारी, जमील अहमद, अरविंद कुमार, इसराइल अंसारी, नसीरुद्दीन, राधेश्याम गुप्ता, राम प्रकट निषाद, लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद कलामुद्दीन, शाहिद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज की समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।


Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More